फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिटायर कर्मी को एक्सटेंशन देने पर घमासान

विज्ञापन
विज्ञापन
पार्षदों के साथ आयुक्त कार्यालय पहुंची मेयर
विज्ञापन

शिमला। नगर निगम से रिटायर सेनेटरी इंस्पेक्टर को सैहब सोसायटी में चीफ कोआर्डिनेटर के पद पर अगले एक साल के लिए एक्सटेंशन देने और सरकारी आवास आवंटित करने पर विवाद हो गया है।
विज्ञापन

मंगलवार शाम भाजपा पार्षद बिट्टू कुमार मेयर कार्यालय पहुंचे और इस पर सवाल उठाए। पूछा कि एक रिटायर कर्मी को क्यों बार-बार एक्सटेंशन दे रहे हैं। इस दौरान भाजपा के दो और पार्षद यहां पहुंच गए। जब पार्षद नहीं मानें तो मेयर सत्या कौंडल तीनों भाजपा पार्षदों को साथ लेकर शाम करीब साढ़े छह बजे आयुक्त कार्यालय पहुंच गई। यहां आयुक्त आशीष कोहली, अतिरिक्त आयुक्त अजीत भारद्वाज समेत अन्य अधिकारियों के साथ काफी देर तक सवाल जवाब चलते रहे। मेयर ने पूछा कि सदन की मंजूरी लिए बिना आखिर कैसे रिटायर सेनेटरी इंस्पेक्टर को चीफ कोआर्डिनेटर बना दिया, क्यों अभी तक इन्हें सरकारी आवास मिला हुआ है। अधिकारियों ने बताया कि यह तैनाती एक साल पहले सैहब की गर्वनिंग बॉडी ने की थी। इसे सदन में लाने की जरूरत नहीं है। इसी के तहत अब अगले एक साल के लिए एक्सटेंशन दी जा रही है। कहा कि निगम में सेनेटरी इंस्पेक्टर के पद खाली हैं, ऐसे में निगम सैहब के जरिये इनकी सेवाएं ले रहा है। जब तक सरकार से खाली पद नहीं भर जाते तब तक यह व्यवस्था की थी। मेयर ने कहा कि इस मामले को सदन में लाया जाए। इसके बाद ही एक्सटेंशन दी जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें