नगर निगम की टास्क फोर्स ने वीरवार को पानी की टंकी ओवरफ्लो पाए जाने पर पानी के दस कनेक्शन काटे हैं।
शहर में कैथू, रामबाजार और ईदगाह रुलदूभट्ठा में यह कार्रवाई की गई। इन लोगों को अब दो हजार रुपये का जुर्माना चुकाना होगा।
इसके बाद ही कनेक्शन जुड़ेगा। निगम अभियंता विजय गुप्ता ने कहा है कि पानी का दुरुपयोग करने वालों के खिलाफ निगम की यह कार्रवाई आगामी दिनों में भी जारी रहेगी।
गौरतलब है कि नगर निगम ने पिछले कुछ दिन से पानी की बर्बादी को रोकने के लिए विशेष अभियान छेड़ रखा है। इसके तहत निगम की टीम अलग अलग इलाकों का निरीक्षण कर रही है।
इस दौरान यदि किसी घर में टंकी ओवरफ्लो करते मिलती है तो तुरंत उस मकान से पानी का कनेक्शन काटा जा रहा है।