फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MC Dharamshala Election: धर्मशाला के सचिवालय वार्ड में जेठानी को टक्कर देगी देवरानी, जानें पूरा मामला

Sat, 02 May 2026 05:00 AM IST
Krishan Singh विवेक कुमार, संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला।

सार

 नगर निगम धर्मशाला के वार्ड नंबर-7 सचिवालय में इस बार देवरानी और जेठानी चुनावी मैदान में उतरकर आमने-सामने आ गई हैं।
विज्ञापन
नगर निगम धर्मशाला। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नगर निगम धर्मशाला के चुनावों में इस बार मुकाबला राजनीतिक दलों के बीच नहीं बल्कि पारिवारिक रिश्तों के बीच भी दिलचस्प हो गया है। नगर निगम धर्मशाला के वार्ड नंबर-7 सचिवालय में इस बार देवरानी और जेठानी चुनावी मैदान में उतरकर आमने-सामने आ गई हैं। कांग्रेस ने सचिवालय वार्ड से शिवानी भारद्वाज को बतौर प्रत्याशी चुनावी मैदान में उतारा है, जबकि भाजपा ने उनके ही परिवार से आशु को टिकट थमाकर अपना प्रत्याशी घोषित किया है।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

मामा और बुआ की बहुएं होते हुए रिश्ते में ये दोनों महिला प्रत्याशी आपस में जेठानी-देवरानी हैं। एक ही वार्ड से लड़ रहीं इन दोनों प्रत्याशियों को लेकर वार्ड के मतदाताओं के सामने भी दिलचस्प स्थिति बन गई है कि वे परिवार के किस सदस्य को समर्थन दें। यह मुकाबला न सिर्फ इस वार्ड, बल्कि पूरे नगर निगम चुनाव में चर्चा का विषय बना है। अब यह देखना रोचक होगा कि चुनावों में वार्ड के लोग किसे अपना जनप्रतिनिधि चुनते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें