फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: एमसी ने बदली कंपनी, नई गाड़ियां खरीदेगा नगर निगम

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला असर
विज्ञापन

चढ़ाई में अब नहीं हांफेंगी कूड़े की गाड़ियां
दूसरी कंपनी की मंगाई इलेक्टि्रक गाड़ी का ट्रायल रहा हैै सफल
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। राजधानी में कूड़ा ढोने के लिए इस्तेमाल होने वाली इलेक्टि्रक गाड़ियां अब शहर की चढ़ाई वाली सड़कों पर नहीं हांफेंगी। नगर निगम ने अब दूसरी कंपनी की इलेक्टि्रक गाड़ियां खरीदने का फैसला लिया है। इस कंपनी की एक गाड़ी का शहर में ट्रायल भी किया जा चुका है।

नगर निगम का दावा है कि यह ट्रायल सफल रहा है। यह गाड़ी शहर के चढ़ाई वाले इलाकों में भी आसानी से आवाजाही कर सकती है। इसलिए अब इस कंपनी की गाड़ियां ही शहर की सफाई व्यवस्था के लिए खरीदी जाएंगी। पहले चरण में पांच गाड़ियां खरीदने की तैयारी चल रही है। निगम प्रशासन ने इसे मंजूरी भी दे दी है। इससे पहले नगर निगम ने एक कंपनी से करीब 22 लाख रुपये में दो इलेक्टि्रक गाड़ियां खरीदी थी। शहर में कूड़ा ढोने पर खर्च होने वाले लाखों रुपये बचाने के लिए डीजल की जगह इलेक्टि्रक गाड़ियां इस्तेमाल करने के लिए निगम ने यह पहल की थी। इन दोनों वाहनों को शहर के कृष्णानगर, रामनगर, फागली जैसे वार्डाें में कूड़ा उठाने के लिए काम पर लगाया गया लेकिन चंद दिन में ही यह दोनों गाड़ियां हांफ गई। एक गाड़ी कृष्णानगर सड़क पर फंस गई तो दूसरी रामनगर की चढ़ाई में खड़ी हो गई। बाद में धक्के देकर इन्हें निकालना पड़ा। ट्रायल फेल होने के बाद इन दोनों वाहनों को भरयाल में सड़क किनारे खड़ा करना पड़ा था। इसके बाद अब निगम ने दूसरी कंपनी से संपर्क किया जिसने एक गाड़ी भेजकर शहर में ट्रायल भी करवा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन





दूसरी कंपनी से ले रहे हैं अब गाड़ियां नगर निगम अब दूसरी कंपनी से इलेक्टि्रक गाड़ियां खरीदेगा। इस कंपनी की गाड़ी का शहर में किया गया ट्रायल भी सफल रहा है। पहले चरण में पांच इलेक्टि्रक गाड़ियां खरीदी जा रही हैं।
-डॉ. भुवन शर्मा, संयुक्त आयुक्त नगर निगम शिमला
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें