फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजधानी में वार्डों के पुनर्सीमांकन पर स्पेशल हाउस बुलाने की तैयारी

विज्ञापन
विज्ञापन
शहरी विकास विभाग ने भेजा है पत्र, जनवरी के पहले हफ्ते में हो सकता है विशेष सदन
विज्ञापन

मासिक बैठक में छूटे प्रस्तावों पर भी होगा फैसला
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। राजधानी में नगर निगम चुनाव से पहले वार्डों के पुनर्गठन और पुनर्सीमांकन पर अब निगम पार्षदों की आपत्तियां और सुझाव लेने की तैयारी चल रही है। इसके लिए जल्द ही स्पेशल हाउस बुलाया जा सकता है।
शहरी विकास विभाग की ओर से इस बारे में नगर निगम को पत्र भेजा है। इसमें सदन बुलाकर इस प्रस्ताव पर पार्षदों से चर्चा करने को कहा है। हालांकि, वार्डों के पुनर्गठन और पुनर्सीमांकन पर पार्षदों की राय या आपत्तियां लेना अनिवार्य नहीं है। लेकिन सरकार चाहती है कि इस मामले पर सबके सुझाव लिए जाएं। पत्र मिलने के बाद नगर निगम प्रशासन भी जल्द ही इस प्रस्ताव पर बैठक बुलाने की तैयारी कर रहा है। जनवरी के पहले हफ्ते में इस पर सदन बुलाया जा सकता है। कांग्रेस के हंगामे के चलते इस बार मासिक बैठक भी बिना किसी प्रस्ताव पर फैसला लिए बगैर ही स्थगित हो गई थी। ऐसे में स्पेशल हाउस में इन प्रस्तावों पर भी चर्चा करवाने की तैयारी है। मेयर सत्या कौंडल ने कहा कि वार्डों के पुनर्सीमांकन को लेकर जल्द ही बैठक बुलाई जाएगी।
विज्ञापन

शहर में बढ़ सकते हैं नगर निगम के वार्ड
शहर में नगर निगम के वार्ड 34 से बढ़ाकर 37 करने की तैयारी चल रही है। इसके लिए बड़े वार्डों को तोड़ा जा सकता है। इन्हें तोड़ने को लेकर भी यदि प्रस्ताव आता है तो इस पर सदन में चर्चा होगी। इसके अलावा शहर से सटे पंचायती इलाकों को नगर निगम में मर्ज करने पर भी चर्चा होनी है। जनवरी के अंत तक वार्डों के पुनर्गठन और पुनर्सीमांकन की प्रक्रिया को पूरा किया जाना है। इसके बाद फरवरी में चुनाव रोस्टर तैयार होगा।
विज्ञापन

मई-जून में होने हैं नगर निगम के चुनाव
शिमला नगर निगम का पांच साल का कार्यकाल 20 जून को पूरा होना है। ऐसे में मई के अंत में निगम के चुनावों का ऐलान हो सकता है। इससे पहले ही सरकार ने वार्डों के पुनर्गठन, पुनर्सीमांकन और रोस्टर प्रक्रिया को पूरा करने को कहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें