फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: मालरोड पर महापौर दफ्तर के सामने कर दिया अवैध निर्माण

विज्ञापन
विज्ञापन
हैरिटेज जोन में एमसी की नाक तले का मामला
विज्ञापन

एमसी के नोटिस के बावजूद निर्माण कार्य जारी
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। राजधानी के मालरोड पर ऐतिहासिक टाउनहॉल भवन के सामने एक व्यक्ति ने अवैध निर्माण कर दिया है। नगर निगम महापौर दफ्तर के ठीक सामने एक भवन की छत पर यह निर्माण किया है।

भवन मालिक ने छत पर लोहे के एंगल और शीट लगाकर एक स्टोर खड़ा कर दिया है। शहर का रिज और मालरोड क्षेत्र हैरिटेज जोन में शामिल है। यहां किसी भी तरह के निर्माण या मरम्मत कार्य करने के लिए नगर निगम के साथ राज्य सरकार की ओर से गठित हैरिटेज कमेटी से अनुमति लेनी अनिवार्य है लेकिन भवन मालिक ने इन दोनों से ही अनुमति नहीं ली। हैरानी की बात यह है कि निगम दफ्तर के ठीक सामने यह अवैध निर्माण हो गया और इस पर कोई कार्रवाई तक नहीं हुई। एक मनोनीत पार्षद की शिकायत के बाद नगर निगम की वास्तुकार शाखा ने क्षेत्र के कनिष्ठ अभियंता को मौके पर भेजा। इसे काम रोकने के निर्देश दिए गए हैं। नोटिस भी जारी कर दिया है। निगम वास्तुकार महबूब शेख ने कहा कि व्यक्ति को नोटिस जारी किया है लेकिन बावजूद इसके गुपचुप काम किया जा रहा है। इसके खिलाफ अब नियमानुसार कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन




निगम की जमीन पर ही कर डाला निर्माण
शहर में अवैध निर्माण रोकने के दावे करने वाले नगर निगम की अपनी जमीन पर ही निर्माण हो गया। बैमलोई क्षेत्र में निगम की जमीन पर किसी ने लोहे का भारी भरकम ढांचा खड़ा कर दिया है। उधर निगम प्रशासन की ओर से शिकायत के बावजूद अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है। निगम यही तय नहीं कर पा रहा है कि कौन सी शाखा इस निर्माण को रोकेगी। शहर में बढ़ते अवैध निर्माण को लेकर शहरवासी भी सवाल उठा रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें