फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: मेयर ने एसपी से पूछा, रिज टैंक पर कैसे पहुंच गए क्रेन और ट्रक

विज्ञापन
विज्ञापन
गृह विभाग के समक्ष भी मामला उठाएगा एमसी
विज्ञापन

ऐतिहासिक रिज स्थित पानी के टैंक पर दौड़ाए थे ट्रक

अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। राजधानी के ऐतिहासिक रिज मैदान स्थित पेयजल टैंक पर शनिवार रात बड़े ट्रक दौड़ाने के मामले ने कानून व्यवस्था पर भी सवाल उठा दिए हैं। एमसी यह मामला गृह विभाग के समक्ष भी उठाने जा रहा है।

सोशल मीडिया पर इसके वीडियो वायरल हो रहे हैं। महापौर सुरेंद्र चौहान ने शनिवार को फोन पर इस मामले को लेकर पुलिस अधीक्षक संजीव गांधी से भी बात की। कहा कि रिज पर देर शाम दो बड़े ट्रक कैसे पहुंच गए। दिन में यहां एक क्रेन भी खड़ी थी। यदि इन्हें अनुमति दी गई थी तो टैंक पर इन्हें चलाने पर क्या कार्रवाई हुई है। क्या पुलिस को इसकी सूचना थी। महापौर के अनुसार पुलिस अधीक्षक रोहड़ू दौरे पर थे। उन्होंने इस बारे में शिमला आकर पता करने की बात कही है। महापौर अब इस मामले के बाद गृह विभाग को भी पत्र लिखने जा रहे हैं। इसमें गृह विभाग से रिज पर होने वाले कार्यक्रमों की अनुमति संबंधी जानकारी नगर निगम को भी देने का मामला उठाया जाएगा। शहर में होने वाले ज्यादातर कार्यक्रमों की मंजूरी नगर निगम ही देता है। लेकिन रिज पर होने वाले कार्यक्रमों, पंडाल लगाने आदि की मंजूरी प्रदेश सरकार का गृह विभाग देता है। इसकी जानकारी अभी नगर निगम को भी नहीं दी जा रही है। अब निगम मांग करेगा कि इसकी जानकारी नगर निगम को भी दी जानी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन




सोशल मीडिया पर लोग बोले-यह कैसी व्यवस्था
रिज पर देर रात ट्रक दौड़ाने के मामले पर सोशल मीडिया में इसके वीडियो और फोटो खूब वायरल हो रहे हैं। लोग सवाल पूछ रहे हैं कि आखिर शहर की कानून व्यवस्था कहां है। रिज टैंक पर जहां एंबुलेंस तक नहीं चल सकती, वहां ट्रक कैसे दौड़ा दिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें