सोलन में जिलाधीश कार्यालय में एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। यहां पुरस्कार के लिए जमा लघु बचत पुरस्कार राशि से मैट ही खरीद दिए गए। लघु बचत पुरस्कार निधि का पैसा रेसलिंग मैट पर खर्च कर दिया गया।
जिलाधीश कार्यालय सोलन में यह लाखों रुपये की अनियमितता का मामला सामने आया है। इसका खुलासा स्थानीय लेखा विभाग की ऑडिट रिपोर्ट में हुआ है। स्थानीय लेखा विभाग ने यह मामला राज्य लघु बचत निदेशालय के ध्यान में लाया है।
हाल ही में हुए एक ऑडिट में यह खुलासा हुआ है कि आठ सितंबर, 2016 को लघु बचत निधि से स्वीकृत आदेश संख्या 7-6/2015 के अनुसार 4 लाख 75 हजार रुपये के रेसलिंग मैट खरीदे गए।
यह भुगतान चेक संख्या - 362326 से किया गया। ये चेक जिलाधीश की ओर से काटा गया, मगर इसका बिल जिला खेल अधिकारी की ओर से दिया गया। इस बारे में निदेशक लघु बचत विभाग से आवश्यक मंजूरी नहीं ली गई। इस बारे में आवश्यक स्पष्टीकरण हासिल करने को कहा गया है।