फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल में उपचुनाव का शोर थमा, कल डाले जाएंगे वोट

Sun, 20 Oct 2019 11:23 AM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

धर्मशाला और पच्छाद विधानसभा क्षेत्र में उपचुनाव का शोरगुल थम गया है। शनिवार शाम से प्रत्याशी और स्थानीय कार्यकर्ता डोर-टू-डोर प्रचार में जुट गए हैं। रविवार का दिन मतदाताओं का होगा।

विज्ञापन


सभी प्रत्याशी हाथ जोड़े उनके घर द्वार आएंगे। सोमवार 21 अक्तूबर को सुबह 8 से शाम पांच बजे वोट डाले जाएंगे। धर्मशाला में सात तो पच्छाद में पांच प्रत्याशी मैदान में हैं। 24 अक्तूबर को दोनों सीटों के नतीजे आएंगे।

 प्रचार के अंतिम दिन मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, कांग्रेस से पार्टी प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप राठौर, जीएस बाली, सुधीर शर्मा समेत तमाम दिग्गज नेताओं ने अपनी पार्टी के प्रत्याशियों के लिए प्रचार किया। रैंडम आधार पर चयनित पुलिस और पोलिंग पार्टियाें को अपने निर्धारित मतदान केंद्रों के लिए रवाना करना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन


मतदान शुरू होने से पहले मॉक पोल और फिर सुबह 8 से शाम 5 बजे के बीच मतदान होगा। मुख्य निर्वाचन कार्यालय के प्रवक्ता ने बताया कि मतगणना 24 अक्तूबर को सुबह 8 बजे आरंभ होगी और उसी दिन चुनाव परिणाम घोषित किए जाएंगे। पच्छाद विधानसभा क्षेत्र की मतगणना राजगढ़ कॉलेज, जबकि धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र की मतगणना धर्मशाला कॉलेज के प्रयास भवन में होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें