फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: माता के गूरों ने दहकते अंगारों पर चल कर दी अग्निपरीक्षा

Tue, 19 Sep 2023 01:38 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी

सार

प्रदेश के मंडी शहर के स्कूल बाजार स्थित माता काली चामुंडा मंदिर में सोमवार रात को माता की वार्षिक जाग धूमधाम से मनाई गई। इस दौरान रात्रि ठीक 12:00 बजे माता काली चामुंडा और महाकाली पुरानी अपने रथों व देवलुओं के साथ भंडार से स्कूल बाजार स्थित जाग स्थल पर पहुंचीं।
विज्ञापन
jag utsav mandi - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 हिमाचल प्रदेश के मंडी शहर के स्कूल बाजार स्थित माता काली चामुंडा मंदिर में सोमवार रात को माता की वार्षिक जाग धूमधाम से मनाई गई। इस दौरान रात्रि ठीक 12:00 बजे माता काली चामुंडा और महाकाली पुरानी अपने रथों व देवलुओं के साथ भंडार से स्कूल बाजार स्थित जाग स्थल पर पहुंचीं। जहां माता ने अपने गूर व पुजारों के माध्यम से दहकते अंगारों पर चल कर दैवीय शक्ति का प्रदर्शन किया। इस दौरान मौजूद सैकड़ों श्रद्धालुओं की ओर से लगाए गए माता के नाम के जयकारों से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो उठा। करीब 15 मिनट चले इस दैवीय खेल को देख हर कोई आश्चर्यचकित हुआ।

विज्ञापन



बाद ने गूर व पुजारों के माध्यम से भादो माह में देवताओं व असुरी शक्तियों के बीच हुए युद्ध का वृतांत सुनाते हुए बताया कि इस वर्ष देवता व असुरी शक्तियां बराबरी पर रहे हैं। इसका सही परिणाम मंगलवार रात मंडी शहर के देवधार स्थित देव सत बाला कामेश्वर मंदिर व सेहली गांव स्थित माता बगलामुखी मंदिरों में सुनाया जाएगा। काली चामुंडा माता मंदिर के प्रधान सुंदरलाल ने बताया कि जाग से पूर्व मंदिर में विभिन्न भजन मंडलियों की ओर से भजन-कीर्तन से समां बांधा गया। वहीं, श्रद्धालुओं के लिए भंडारे का भी आयोजन किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें