फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu: माता गाड़ा दुर्गा ने तीर्थन में किया शाही स्नान, रथ के साथ उफनती नदी में उतरे लोग, वीडियो वायरल

Fri, 26 Aug 2022 07:50 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, गुशैणी (कुल्लू)

सार

 गुशैणी में हर वर्ष की भांति तीन कोठी की आराध्य देवी माता गाड़ा दुर्गा का प्राचीनतम हुम उत्सव बड़े हर्षोल्लास और धूमधाम से मनाया गया।
विज्ञापन
माता गाड़ा दुर्गा ने तीर्थन में किया शाही स्नान - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले के बंजार उपमंडल में तीर्थन घाटी की देव संस्कृति की झलक देखने को मिली है। गुशैणी में हर वर्ष की भांति तीन कोठी की आराध्य देवी माता गाड़ा दुर्गा का प्राचीनतम हुम उत्सव बड़े हर्षोल्लास और धूमधाम से मनाया गया। मेले में हजारों लोगों ने भाग लेकर माता का आशीर्वाद लिया। इस दौरान माता गाड़ा दुर्गा का रथ बंदल मंदिर से ढोल नगाड़ों की थाप पर प्राचीन मंदिर गुशैणी लाया गया और तीर्थन नदी के किनारे शाही स्नान करवाया गया।

विज्ञापन



माता के साथ तीर्थन नदी की उफनती पवित्र जलधारा में स्नान कर लोगों ने भी पुण्य कमाया है। जानकारी के मुताबिक प्राचीन काल में माता एक कन्या रूप में अवतरित हुई थी और आज के दिन इसी स्थान पर तीर्थन नदी में छलांग लगाकर लुप्त हो गई थी। बाद में शलवाड़ नामक स्थान पर एक मूर्ति के रूप में प्रकट हुई थी। इस दौरान बंजार के विधायक सुरेंद्र शौरी ने भी माता के दर्शन कर आशीर्वाद लिया। माता गाड़ा दुर्गा के कारदार मुरारी शर्मा ने कहा कि हर साल की तरह इस बार भी माता केे हुम उत्सव को मनाया गया और देव परंपरा को निभाया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें