फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: रिज पर होगा श्री गुरु तेग बहादुर का शहीदी दिवस समारोह

विज्ञापन
विज्ञापन
रंग बिरंगी लाइटों से सजाया जाएगा रिज मैदान, पहली और दो नवंबर को समारोह का आयोजन
विज्ञापन

डीसी ने बैठक में दिए तैयारियां करने के निर्देश
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। श्री गुरु तेग बहादुर के 350वें शहीदी दिवस पर राजधानी शिमला के ऐतिहासिक रिज मैदान पर भव्य समारोह का आयोजन किया जाएगा। इसके लिए रिज मैदान और मालरोड समेत पूरे शहर को सजाया जाएगा। जिला प्रशासन ने इसके लिए निर्देश जारी कर दिए हैं।

शहीदी दिवस समारोह की तैयारियों को लेकर आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए उपायुक्त अनुपम कश्यप ने कहा कि पहली और दो नवंबर को यह समारोह होगा। रिज मैदान और पद्मदेव परिसर में इसका आयोजन किया जाएगा। उपायुक्त ने कहा कि मुख्यमंत्री ने इस समारोह को भव्य रूप से आयोजित करने के निर्देश दिए हैं। समारोह में शामिल होने वाले लोगों के लिए परिवहन और ठहरने की की सुविधा के पुख्ता इंतजाम किए जाएंगे। उपायुक्त ने नगर निगम को आयोजन स्थल पर साफ-सफाई करने के निर्देश दिए। रिज पर ऐतिहासिक इमारतों को रोशनी से जगमग करने के निर्देश भी दिए हैं। रिज पर मजबूत मंच और उसकी सुंदर सजावट भी सुनिश्चित करने को कहा है। कार्यक्रम स्थल पर स्वच्छ पेयजल उपलब्ध करवाने, स्वच्छता का विशेष ध्यान रखने और निर्बाध बिजली आपूर्ति के प्रबंध सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन




सेना, पुलिस और होमगार्ड जवान देंगे प्रस्तुति
समारोह में सेना, पुलिस और होमगार्ड के बैंड के जवान भी अपनी प्रस्तुति देंगे। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार गांधी ने कहा कि समारोह को लेकर यातायात, सुरक्षा और पार्किंग की व्यवस्था को लेकर पुलिस ने अपनी योजना तैयार कर ली है। बैठक में आयुक्त नगर निगम शिमला भूपेंद्र कुमार अत्री, अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी (कानून एवं व्यवस्था) पंकज शर्मा, सहायक आयुक्त देवी चंद ठाकुर, सिंह सभा शिमला के अध्यक्ष जसविंद्र सिंह सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें