फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: जिले में अभी सिर्फ 5249 महिलाओं को मिला 1500 रुपये भत्ता

विज्ञापन
विज्ञापन
जिला कल्याण समिति की शुक्रवार को हुई बैठक में पेश की रिपोर्ट में खुलासा, कई योजनाओं में बजट बढ़ाने की तैयारी
विज्ञापन

बजट बढ़ाने के लिए सरकार को भेजेंगे प्रस्ताव

अमरर उजाला ब्यूरो
शिमला। इंदिरा गांधी प्यारी बहना सुख सम्मान निधि योजना के तहत जिले में अभी तक सिर्फ 5249 लाभार्थियों को 1500 रुपये भत्ता जारी हुआ है। जिला प्रशासन के अनुसार इस वित्तीय वर्ष में 90,195 लाभार्थियों को जोड़ने का लक्ष्य रखा है।

सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग की ओर से शुक्रवार को बचत भवन में हुई जिला स्तरीय कल्याण समिति की बैठक में यह रिपोर्ट पेश की। रिपोर्ट के अनुसार कुपवी में दो हजार से ज्यादा महिलाओं को इस योजना से जोड़ा है। बैठक की अध्यक्षता करते हुए प्रदेश राज्य 7वें वित्त आयोग के अध्यक्ष एवं विधायक रामपुर नंदलाल ने जिला में सरकार की ओर से चलाई जा रही योजनाओं की समीक्षा की। बैठक में कई योजनाओं की बजट राशि बढ़ाने का भी फैसला लिया गया। इस बारे में जिला प्रशासन को प्रस्ताव भेजने को कहा है।
विज्ञापन


अनुवर्ती कार्यक्रम के तहत सिलाई मशीन के लिए मिलने वाली वित्तीय सहायता बढ़ाने का प्रस्ताव सरकार को भेजा जाएगा। अभी इसके लिए 1800 रुपये मिलते हैं। इसके अलावा इस कार्यक्रम के तहत पारिवारिक आय सीमा भी 50,000 रुपये से बढ़ाने का प्रस्ताव सरकार को भेजा जाएगा। विधायक ने कहा कि सरकार की योजनाओं के माध्यम से पिछड़े लोगों के कल्याण के लिए धरातल पर कार्य करने के लिए प्रशासन तीव्रता से कार्य करे। कोई भी योग्य व्यक्ति योजना के लाभ से छूटना नहीं चाहिए। इसके साथ ही जिन योजनाओं में बजट का प्रावधान नहीं है उसके लिए सरकार से पत्राचार कर बजट जारी करवाने के लिए प्रयास करें। जिले में विभिन्न योजनाओं के तहत 90724 लाभार्थियों को धन स्वीकृत कर दिया है। वर्ष 2024-25 में विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं पर एक अरब 58 करोड़ 10 लाख 28 हजार रुपये राशि खर्च की गई है।
विज्ञापन




885 लोगों को मिलेगा घर बनाने को पैसा
बैठक में जिला कल्याण अधिकारी कपिल शर्मा ने विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी। स्वर्ण जयंती आश्रय योजना के तहत इस वित्तीय वर्ष में 885 लाभार्थियों को घर बनाने के लिए पैसा दिया जाएगा। अनुवर्ती कार्यक्रम के तहत 200 लाभार्थियों को सिलाई मशीनें और औजार देने का लक्ष्य रखा है। बैठक में उपायुक्त अनुपम कश्यप ने अध्यक्ष को सम्मानित किया। साथ ही जिला प्रशासन की ओर से किए जा रहे कार्यों की जानकारी दी। इस मौके पर जिला दंडाधिकारी कानून एवं व्यवस्था पंकज शर्मा, जिला दंडाधिकारी प्रोटोकॉल ज्योति राणा, एसडीएम सुन्नी राजेश वर्मा, एसडीएम चौपाल हेम चंद वर्मा, एसडीएम ठियोग शशांक गुप्ता, एसडीएम जुब्बल गुरमीत नेगी, एसडीएम डोडरा क्वार कीर्ति चंदेल, जिला कार्यक्रम अधिकारी ममता पॉल और अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें