फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल: दुल्हन का लिवास पहन पत्नी ने शहीद पति अमित को दी अंतिम विदाई

Tue, 26 Oct 2021 10:54 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, मंडी

सार

अरुणाचल प्रदेश में पेट्रोलिंग के दौरान शहीद हुए मंडी के अमित कुमार को पत्नी ने सुहागिन के जोड़े में अश्रुपूर्ण विदाई दी। 23 अक्तूबर को पेट्रोलिंग के दौरान सड़क हादसे में नायक अमित कुमार की मौत हो गई थी। 
विज्ञापन
दुल्हन के लिवास में पत्नी ने शहीद पति को दी अंतिम विदाई - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अरुणाचल प्रदेश में पेट्रोलिंग के दौरान वीरगति को प्राप्त हुए मंडी के जोगिंद्रनगर के भटवाड़ा गांव के नायक अमित कुमार का मंगलवार को राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। नायक अमित कुमार की 9 माह पहले ही शादी हुई थी। शहीद की पत्नी अपना पहला करवा चौथ का व्रत भी नहीं कर पाई। दुल्हन के लिवास में शहीद की पत्नी प्रीति ने पति को अंतिम विदाई दी। करवा चौथ के एक दिन पहले 23 अक्तूबर को अमित कुमार वीरगति को प्राप्त हुए।  तिरंगे में लिपटी शहीद की पार्थिव देह मंगलवार सुबह 9 बजे सैन्य वाहन से भटवाड़ा पहुंची तो माता भावना देवी, पिता मंगत राम, पत्नी प्रीति के साथ-साथ पूरा गांव बिलख पड़ा। 

विज्ञापन


सैनिक अमित राजकीय सम्मान के साथ पंचतत्व में हुए विलीन
भटवाड़ा गांव के नायक अमित कुमार मंगलवार को राजकीय सम्मान के साथ पंचतत्व में विलीन हो गए। सुबह करीब नौ बजे सेना के फूलों से सजे विशेष वाहन में तिरंगे से लिपटी शहीद की पार्थिव देह बदेहड़ पंचायत के भटवाड़ा गांव पहुंची तो मां भावना देवी और पिता मंगत राम और पत्नी प्रीति के साथ लोगों की आंखें नम हो गईं। दस बजे शहीद की अंतिम यात्रा शुरू हुई। 11 बजे अंतिम संस्कार की रस्मों को पूरा करते हुए बदेहड़ पंचायत में स्थित श्मशानघाट में सैन्य और राजकीय सम्मान के साथ शहीद को अंतिम विदाई दी गई।

भाई बलदेव ने मुखाग्नि दी। इस दौरान सेना की टुकड़ी ने हवाई फायरिंग कर शहीद को श्रद्धांजलि दी। अरुणाचल में भारतीय सेना की 13 डोगरा रेजीमेंट में तैनात नायक अमित कुमार ने 23 अक्तूबर को पेट्रोलिंग के दौरान सड़क हादसे में शहादत पाई थी। नायक अमित कुमार की 9 माह पहले ही शादी हुई थी। इस दौरान विधायक प्रकाश राणा, एसडीएम डॉ. मेजर विशाल शर्मा, पूर्व मंत्री गुलाब सिंह ठाकुर, डीएसपी लोकेंद्र आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन


शहीद अमित कुमार अमर रहे... के लगे जयघोष
नायक अमित कुमार की अंतिम संस्कार के दौरान शहीद अमित कुमार अमर रहे... के जयघोष से भटवाड़ा गांव गूंज उठा। घर के आंगन में शव पहुंचते ही शहीद की पत्नी कई बार बेहोश हुई। मां भावना देवी और पिता मंगत राम को भी संभालने के लिए काफी संख्या में नजदीकी रिश्तेदार और ग्रामीण मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें