फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दौड़ में दम दिखाओ और जीतो 25 हजार

Thu, 22 May 2014 09:30 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
अंतरराष्ट्रीय ग्रीष्मोत्सव के अवसर पर पहली जून को शिमला में हाफ मैराथन का आयोजन किया जाएगा। जिला खेल अधिकारी ने बताया कि रिज मैदान से दौड़ शुरू होगी।
विज्ञापन


रिज से माल रोड, शिमला क्लब, बैनमोर, नवबहार, संजौली, ढली बाईपास से हिप्पा तक धावक जाएंगे। फिर यहीं से वापस रिज मैदान आएंगे। पुरुषों की दौड़ 21 किलोमीटर की होगी।

पहला स्थान प्राप्त करने वाले धावक को 25 हजार, दूसरे को 15 हजार, तीसरे को 10 हजार, चौथे को 7 हजार, पांचवें को 5 हजार रुपये का इनाम दिया जाएगा। छठे से लेकर 15वें स्थान तक रहने वाले धावकों को दो-दो हजार रुपये का पुरस्कार दिया जाएगा।
विज्ञापन


महिलाओं के लिए दस किलोमीटर दौड़

महिलाओं की दौड़ दस किलोमीटर की होगी। इसमें पहला स्थान प्राप्त करने वाली धावक को 12 हजार, दूसरे को 8 हजार, तीसरे को 6 हजार, चौथे को 3 हजार, पांचवें को 2 हजार रुपये का इनाम मिलेगा।
विज्ञापन


छठे से लेकर 15वें स्थान पर रहने वाली धाविकाओं को एक-एक हजार रुपये का इनाम दिया जाएगा। दौड़ रिज मैदान से सुबह साढ़े छह बजे शुरू होगी। जिला खेल अधिकारी ने बताया है कि दौड़ में भाग लेने के लिए धावकों का पंजीकरण 30 और 31 मई को सुबह दस बजे से लेकर शाम पांच बजे तक इंदिरा गांधी खेल परिसर में होगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें