नगर निगम के तहत आने वाले बीपीएल परिवारों और 70 फीसदी से अधिक अक्षम व्यक्तियों के राष्ट्रीय बीमा योजना के तहत स्मार्ट कार्ड 22 मई से 4 जून तक बनाए जाएंगे।
योजना के तहत स्मार्ट कार्ड धारक परिवार के पांच सदस्यों का इलाज अस्पताल में भर्ती होने पर तीस हजार तक मुफ्त किया जाएगा। गंभीर बीमारी की स्थिति में यह सीमा 1 लाख 75 हजार रुपये है।
टूटीकंडी, नाभा, फागली और कृष्णानगर वार्ड के परिवारों के स्मार्ट कार्ड अंबेदकर भवन कृष्णानगर में 22 से 24 मई, भराड़ी, रूलदूभट्टा के जेई कार्यालय में भराड़ी में 25 से 27 मई तक, रामबाजार, लोअर बाजार, जाखू और बैनमोर के 28 को में ये कार्ड बनाए जाएंगे।
29 मई को टाउन हाल नगर निगम, इंजनघर, संजौली व मल्याणा के वूमैन वर्किंग हास्टल इंजन घर संजौली में 28 और 29 मई को, कैथू और अनाडेल के कम्यूनिटी सेंटर कैथू में 30 मई को, समरहिल, टुटू, बालूगंज के शापिंग कांप्लेक्स वार्ड कार्यालय टुटू में 30 मई को बनाए जाएंगे।
कसुम्पटी व छोटा शिमला में 31 मई और 1 जून को नगर निगम कार्यालय छोटा शिमला में, पटियोग, खलीणी व कनलोग के कम्यूनिटी सेंटर न्यू शिमला में 2 व 3 जून, ढली और चमियाणा वार्ड के परिवारों के स्मार्ट कार्ड 4 जून को नगर निगम कम्यूनिटी हाल ढली में बनाए जाएंगे।