आध्यात्मिक गुरु श्रीश्री रविशंकर
- फोटो : अमर उजाला
आध्यात्मिक गुरु और आर्ट ऑफ लिविंग फाउंडेशन के संस्थापक श्रीश्री रविशंकर दो दिन से कांगड़ा प्रवास पर हैं। श्रीश्री रविशंकर ने कांगड़ा में आर्ट आफ लिंविंग के आश्रम की जमीन का निरीक्षण किया। इसके बाद उन्होंने चामुंडा देवी मां के मंदिर में दर्शन किए। बड़े राजनेताओं सहित हजारों अनुयायी श्रीश्री रविशंकर से मिलने पहुंच रहे हैं। श्रीश्री रविशंकर का चामुंडा नंदीकेश्वर मंदिर में संस्कृत विद्यालय के अध्यापकों और विद्यार्थियों ने मंत्रों उच्चारण से स्वागत किया।
पुजारी ओम व्यास और ओम प्रकाश ने मां की विधिवत पूजा अर्चना करवाने के पश्चात उन्हें चुनरी भेंट की। बुधवार को पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुुमार धूमल भी योल में उनसे मिले। इसके अलावा उद्योग मंत्री बिक्रम ठाकुर, वन मंत्री राकेश पठानिया, धर्मशाला के विधायक विशाल नैहरिया ने भी उनसे आशीर्वाद लिया। श्रीश्री रविशंकर ने बताया कि वे दूसरी बार चामुंडा में आए हैं और यहां आकर के उन्हें अलौकिक आनंद की प्राप्ति होती है।