फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मणिमहेश यात्रा: भरमौर से गौरीकुंड को चॉपर सेवा शुरू, ये रहेगा किराया

Wed, 28 Aug 2019 11:23 AM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भरमौर (चंबा)
विज्ञापन
मणिमहेश के लिए हेली टैक्सी सुविधा शुरू - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

मणिमहेश यात्रा के विधिवत शुभारंभ के चार दिन बाद चॉपर सेवा भी शुरू हो गई है। भरमौर स्थित हेलीपैड से गौरीकुंड के लिए बुधवार को चॉपर ने पहली उड़ान भरी।

विज्ञापन


भरमौर में यूटीआई कंपनी के अलावा ट्रांसभारत कंपनी का भी चॉपर भरमौर में मौजूद है, लेकिन उसे फिलहाल नागरिक उड्डयन व रक्षा मंत्रालय की मंजूरी नहीं मिल पाई है। चॉपर सेवा शुरू होने से मणिमहेश यात्रियों ने राहत की सांस ली है।

यात्रा इस बार जन्माष्टमी पर 24 अगस्त से शुरू की गई है। प्रशासन के अनुसार जल्द ही दूसरी कंपनी को भी अनुमति मिल जाएगी। गौरतलब है कि पवित्र मणिमहेश यात्रा के लिए दो चॉपर कंपनियों यूटीआई और ट्रांसभारत कंपनी के टेंडर पास हुए थे।
विज्ञापन


टेंडर होने के बाद 19 अगस्त को ट्रांसभारत कंपनी और यूटीआई कंपनी के दो चॉपर भरमौर स्थित हेलीपैड पर पहुंच गए थे। चॉपर सेवा 20 अगस्त को शुरू होनी थी, लेकिन मंजूरी न मिल पाने के कारण सेवा को स्थगित करना पड़ा।

इस बीच मंगलवार को यूटीआई कंपनी को चॉपर उड़ाने संबंधी नागरिक उड्डयन मंत्रालय व रक्षा मंत्रालय की अनुमति मिल गई है। इसके बाद बुधवार से चॉपर सेवा शुरू कर दी गई।

एडीएम भरमौर पृथीपाल सिंह ने बताया कि बुधवार को यूटीआई कंपनी के चॉपर ने भरमौर हेलीपैड से गौरीकुंड के लिए उड़ान भरी। ट्रांसभारत कंपनी को नागरिक उड्डयन मंत्रालय और रक्षा मंत्रालय की अनुमति नहीं मिल पाई है। जल्द ही दूसरी कंपनी को भी अनुमति मिलने की उम्मीद है।

विज्ञापन

खडामुख-हड़सर मार्ग बड़े वाहनों की आवाजाही के लिए बहाल

- फोटो : अमर उजाला
भरमौर-पठानकोट हाईवे पर खडामुख के समीप मंगलवार दोपहर सड़क का डंगा ढहने से 10 से 15 मीटर सड़क का हिस्सा धंस गया था। इसके चलते बड़े वाहनों की आवाजाही पर ब्रेक लग गया था।

हालांकि, छोटे वाहनों की आवाजाही हो रही थी। बुधवार को एनएच प्रबंधन ने कड़ी मशक्कत के बाद मार्ग को बहाल कर दिया है। इससे  मणिमहेश जाने वाले श्रद्धालुओं ने राहत की सांस ली है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें