फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Congress Committee: सुखराम परिवार के दबदबे वाली मंडी सदर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी भंग

Sun, 02 Oct 2022 09:40 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला ब्यूरो/संवाद, शिमला/मंडी

सार

बीसीसी अध्यक्ष ओम प्रकाश ठाकुर ने कहा कि उन्होंने कांग्रेस के लिए पूरी निष्ठा और ईमानदारी से काम किया है। उन्हें बीसीसी भंग करने की सिर्फ सूचना मिली है, लिखित पत्र नहीं मिला।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने सुखराम परिवार के दबदबे वाली मंडी सदर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी (बीसीसी) रविवार को भंग कर दी। विधायक अनिल शर्मा के भाजपा में ही रहने और गत दिनों बेटे प्रदेश कांग्रेस महासचिव आश्रय शर्मा को भाजपा ज्वाइन कराने के एलान के चलते विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस हाईकमान ने यह कड़ी कार्रवाई की है।

विज्ञापन


बीसीसी अध्यक्ष ओम प्रकाश ठाकुर अनिल शर्मा के करीबी माने जाते हैं। ठाकुर ने कहा कि उन्होंने कांग्रेस के लिए पूरी निष्ठा और ईमानदारी से काम किया है। उन्हें बीसीसी भंग करने की सिर्फ सूचना मिली है, लिखित पत्र नहीं मिला। अगर बीसीसी भंग की जाती है तो वह ब्लॉक की सभी 113 बूथ कमेटियां भी शीघ्र भंग कर देंगे। इसके बाद वह मीडिया से रूबरू होंगे। 

बता दें कि प्रदेश कांग्रेस प्रभारी राजीव शुक्ला के अनुमोदन के बाद प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सांसद प्रतिभा सिंह ने मंडी सदर बीसीसी को भंग किया है। प्रदेश कांग्रेस संगठन महामंत्री रजनीश किमटा ने इसकी जानकारी दी। प्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष कुलदीप राठौर ने 28 अक्तूबर, 2019 को ओम प्रकाश ठाकुर को मंडी सदर बीसीसी का अध्यक्ष बनाया था। उधर, मंडी जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष प्रकाश चौधरी ने कहा कि उन्हें इसकी कोई जानकारी नहीं है।
विज्ञापन


प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने कहा कि भाजपा विधायक अनिल शर्मा कांग्रेस में नहीं आए हैं। मंडी ब्लाक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष ओम प्रकाश ठाकुर विधायक अनिल शर्मा के करीबी बताए जाते हैं। इस कारण मंडी सदर बीसीसी को भंग किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें