फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंडी: निक्का राम चौधरी का भाजपा से इस्तीफा, बोले- निर्दलीय चुनाव लड़ूंगा

Mon, 06 Dec 2021 09:26 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, सुंदरनगर (मंडी)

सार

प्रेसवार्ता में निक्का राम चौधरी ने कहा कि नाचन विधानसभा क्षेत्र के लोगों के आग्रह पर उन्होंने चुनाव लड़ने का निर्णय लिया है। मुख्यमंत्री यह न भूलें कि सराज का विकास नाचन से होकर ही संभव है। उन्होंने कहा कि भाजपा से आहत होने के बाद मंडी लोकसभा उपचुनाव में उन्होंने कांग्रेस का साथ देकर मंडी जिले के एकमात्र विधानसभा क्षेत्र नाचन से लीड दिलवाने में अहम भूमिका निभाई है।
विज्ञापन
इस्तीफा(सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के नाचन भाजपा के वरिष्ठ नेता निक्का राम चौधरी ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने 2022 में विधानसभा चुनाव लड़ने की घोषणा की है। प्रेसवार्ता में निक्का राम चौधरी ने कहा कि नाचन विधानसभा क्षेत्र के लोगों के आग्रह पर उन्होंने चुनाव लड़ने का निर्णय लिया है। मुख्यमंत्री यह न भूलें कि सराज का विकास नाचन से होकर ही संभव है। उन्होंने कहा कि भाजपा से आहत होने के बाद मंडी लोकसभा उपचुनाव में उन्होंने कांग्रेस का साथ देकर मंडी जिले के एकमात्र विधानसभा क्षेत्र नाचन से लीड दिलवाने में अहम भूमिका निभाई है।

विज्ञापन


कांग्रेस को यह रास नहीं आई और अभी तक कांग्रेस ने भी उन्हें सदस्यता नहीं दिलाई है। उन्होंने दोनों की दलों को अहसान फरामोश करार दिया है। इसके कारण ही उन्होंने 2022 में होने वाला विधानसभा निर्दलीय प्रत्याशी के रूप पर लड़ने का फैसला लिया है। विधानसभा चुनाव में जीत हासिल कर दिखाएंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें