फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: नाले में जाकर कपड़े धो रही थी महिला, अचानक फिसला पैर, सिविल अस्पताल पालमपुर रेफर

Thu, 11 Jul 2024 03:46 PM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, लडभड़ोल(मंडी)।

सार

जिला मंडी में गांव ममाण में एक महिला नाले में कपड़े धो रही थी। इस दौरान अचानक उसका पैर फिसल गया और वो नाले में जा गिरी। महिला को पांव में गहरी चोट आई है। महिला को आई गहरी चोट को देखते हुए 108 एंबुलेंस के माध्यम से सिविल अस्पताल पालमपुर रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन
एंबुलेंस में महिला को प्राथमिक उपचार देते हुए। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मंडी जिले की लडभड़ोल तहसील की ग्राम पंचायत ममाण-बनान्दर के गांव ममाण में गुरुवार को कपड़े धोती महिला का पांव फिसलने से घायल होने का मामला सामने आया है। ममाण निवासी किरण 35 वर्षीय जब गांव के अन्य महिलाओं के साथ स्थानीय नाले में कपड़े धोने गई हुई थी तो, उस दौरान इस महिला का पांव फिसल गया और नीचे नाले में जा गिरी। जिससे इस महिला को पांव में गहरी चोट आई है। साथ में मौजूद महिलाओं ने 108 एम्बुलेंस हेल्पलाइन में कॉल की।

विज्ञापन


गांव के अन्य महिलाओं ने महिला को नाले से उठाकर 108 एम्बुलेंस में सिविल अस्पताल लडभड़ोल लाया गया। ममाण की महिलाओं ने आईपीएच विभाग के प्रति आरोप लगाया है कि एक सप्ताह से उनके गांव में पानी की सप्लाई पूरी तरह से बाधित है। जिसके कारण वह नाले में कपड़े धोने को मजबूर हैं। जहां ड्यूटी में तैनात डॉक्टर रजत शर्मा ने महिला का प्राथमिक उपचार किया और महिला को आई गहरी चोट को देखते हुए 108 एंबुलेंस के माध्यम से सिविल अस्पताल पालमपुर रेफर कर दिया गया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें