जोगिंद्रनगर उपमंडल की लडभड़ोल तहसील क्षेत्र के गांव बल्हडा में स्लेटपोश दो मंजिला गोशाला में अचानक आग लगने का मामला सामने आया हैं। जानकारी के अनुसार रविवार को बल्हडा में दोपहर बाद सरवन कुमार की दो मंजिला गोशाला में अचानक आग लगी और गोशाला में रखा घास सहित लकड़ी भी इस आग की भेंट चढ़ गई है।
परिवारजनों ने बताया कि जब दोपहर के समय खाना कर आराम कर रहे थे तो इसी दौरान उन्होंने देखा की घर के साथ लगती गोशाला में आग की लपटें उठने लगी। परिजनों ने शोर शराबा करके गांववासियों को इकट्ठा किया और आग बुझाने के कार्य में जुट गए। स्थानीय ग्राम वासियों ने दमकल विभाग जोगिंदरनगर की टीम को कॉल कर इसकी सूचना दी और मौके पर पहुंची दमकल विभाग की टीम ने इस गोशाला में कड़ी मशक्कत काबू पाया गया।
इस आगजनी की घटना में पीड़ित को हजारों का नुकसान हुआ है। दमकल विभाग जोगिंदरनगर के प्रभारी कर्म सिंह ने बताया कि जैसी इस आगजनी की घटना की सूचना मिली मौके पर रवाना हुए और आग पर पूरी तरह से काबू पा लिया हैं। मामले की पुष्टि करते हुए लडभड़ोल तहसीलदार उर्मिला सुमन ने बताया कि हल्का पटवारी ने मौके पर जायजा लिया और रिपोर्ट उच्च अधिकारियों को भेज दी गई है।