फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंडी महाशिवरात्रि महोत्सव: सनराइज बॉक्सिंग अकादमी ने जीता ओवरआल खिताब

Thu, 23 Feb 2023 07:15 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी

सार

पड्डल मैदान में बॉक्सिंग प्रतियोगिता में सनराइज बॉक्सिंग अकादमी के बॉक्सरों ने ओवरआल खिताब अपने नाम किया। महाराजा लक्ष्मण सेन मेमोरियल कॉलेज दूसरे स्थान पर रहा। 
विज्ञापन
बॉक्सिंग प्रतियोगिता। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाशिवरात्रि महोत्सव के दौरान पड्डल मैदान में बॉक्सिंग प्रतियोगिता में सनराइज बॉक्सिंग अकादमी के बॉक्सरों ने ओवरआल खिताब अपने नाम किया। महाराजा लक्ष्मण सेन मेमोरियल कॉलेज दूसरे स्थान पर रहा। प्रतियोगिता के 48 किग्रा भार वर्ग में एमएलएसएम कॉलेज सुंदरनगर के अभिषेक प्रथम, सुंदरनगर के रामजी दूसरे और सनराइज बॉक्सिंग अकादमी के राहुल तीसरे स्थान पर रहे। 46 से 48 किग्रा भार वर्ग में चमन पहले, राहुल दूसरे जबकि सुजल और मानव तीसरे स्थान पर रहे। 51 से 54 किग्रा भार वर्ग में निखिल, विकास और अर्पित क्रमश: प्रथम, दूसरे और तीसरे स्थान पर रहे। 54 से 57 भार वर्ग में उदय कुमार प्रथम, उपेंद्र कुमार दूसरे और रजनीश तीसरे स्थान पर रहे। 57 से 60 किग्रा भार वर्ग में सौरभ जम्वाल प्रथम, जिगयेश दुग्गल दूसरे, हिमेंद्र प्रताप और तरुण तीसरे स्थान पर रहे।

विज्ञापन


60 से 63 भार वर्ग में राहुल पहले, सुर्यांश दूसरे जबकि अमित और साहिल तीसरे स्थान पर रहे। 63.5 किग्रा भार वर्ग में शम्मी पहले, मोहित दूसरे जबकि दीपक और अनमोल तीसरे स्थान पर रहे। 66 से 70 वर्ग में उर्विश प्रथम, विशाल दूसरे जबकि मोहित और साहिल सैनी तीसरे स्थान पर रहे। 71 किग्रा भार वर्ग में सनराइज के अक्षय कुमार पहले जबकि एमएलएसएम के चंद्रेश कुमार दूसरे स्थान पर रहे। 75 किग्रा भार वर्ग विद्यासागर विजयी रहे, जबकि दीक्षित दूसरे और शिवम और अखिल तीसरे स्थान पर रहे। 75 से 80 में कृष प्रथम, अंकित दूसरे और ध्रुव तीसरे स्थान पर रहे। 92 किलोग्राम भार वर्ग में शुभम प्रथम, गुरमन प्रीत दूसरे और मुकेश तीसरे स्थान पर रहे। 92 प्लस भार वर्ग में तरुण प्रीत पहले, विकास दूसरे और हितेश तीसरे स्थान पर रहे। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें