फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंडी शराब मामला: सीएम जयराम बोले- आरोपियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा

Thu, 20 Jan 2022 09:06 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, धर्मशाला

सार

 धर्मशाला में पत्रकारों से अनौपचारिक बातचीत के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि जहरीली शराब के सेवन से 7 लोगों की मौत की घटना बेहद दुखद है। मामला सामने आने के बाद कड़ी कार्रवाई की है। 
विज्ञापन
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के सुंदरनगर के सलापड़ और कांगू में जहरीली शराब के सेवन से सात लोगों की मौत पर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने दुख जताया है। धर्मशाला में पत्रकारों से अनौपचारिक बातचीत के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि जहरीली शराब के सेवन से 7 लोगों की मौत की घटना बेहद दुखद है।

विज्ञापन


मामला सामने आने के बाद कड़ी कार्रवाई की है। आरोपियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। मामले में एसआईटी का गठन किए जाने के बाद जांच जारी है। कुछ आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। प्रदेश सरकार मृतकों के परिजनों के साथ खड़ी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें