फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi Kalam: गिलहरी के एक बाल से बनी मंडी कलम की पेंटिंग डेढ़ लाख में बिकी, आठ माह में हुई तैयार

Thu, 19 Feb 2026 09:49 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी।

सार

विशेष बात यह रही कि यह चित्र गिलहरी की पूंछ के मात्र एक बाल से तैयार किया गया है। पेंटिंग को मंडी निवासी रोहित ने खरीदा है।
विज्ञापन
मंडी कलम की पेंटिंग में शिव बरात का चित्रण। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अंतरराष्ट्रीय महाशिवरात्रि महोत्सव में मेला मैदान में सजी कला प्रदर्शनी में मंडी कलम की एक अनूठी पेंटिंग डेढ़ लाख रुपये में बिकी। विशेष बात यह रही कि यह चित्र गिलहरी की पूंछ के मात्र एक बाल से तैयार किया गया है। पेंटिंग को मंडी निवासी रोहित ने खरीदा है। मंडी शहर के प्रसिद्ध चित्रकार राजेश कुमार ने बताया कि यह उनकी तीसरी प्रमुख कृति है। इससे पहले उनकी एक कृति पिछले वर्ष महाशिवरात्रि के अवसर पर जिला प्रशासन की ओर से प्रकाशित न्योता कार्ड में प्रदर्शित की गई थी, जिसे व्यापक सराहना मिली थी। इस वर्ष की पेंटिंग में शिव बरात का जीवंत चित्रण किया गया है।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

मंडी की प्राचीन शैव परंपरा को ध्यान में रखते हुए शिव और पार्वती को सरल और पारंपरिक शैली में दर्शाया गया है। चित्र में शिव परिवार, गण और बरात के अन्य स्वरूपों को सूक्ष्मता से उकेरा गया है। राजेश कुमार ने बताया कि इस कृति को तैयार करने में आठ माह का समय लगा। उन्होंने कहा कि मंडी कलम की यह विशेषता है कि इसमें अत्यंत महीन कार्य किया जाता है। गिलहरी की पूंछ के एक बाल से बनाई गई रेखाएं इस कला की सूक्ष्मता को दर्शाती हैं। उधर, खरीदार रोहित ने बताया कि मंडी में हो रहे उत्कृष्ट कार्य को प्रोत्साहित करना हर मंडीवासी का दायित्व है। उन्होंने कहा कि मंडी कलम की कृतियों को अपने ड्रॉइंग रूम में सजाना उनके लिए गर्व की बात है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें