फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Manali Winter Carnival: विंटर क्वीन बनने के लिए रैंप पर उतरीं युवतियां, चंडीगढ़ में हुआ ऑडिशन

Wed, 20 Dec 2023 09:13 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एंजेसी, मनाली (कुल्लू)
विज्ञापन
विंटर क्वीन बनने के लिए रैंप पर उतरीं युवतियां - फोटो : संवाद
विज्ञापन

राष्ट्रीय विंटर कार्निवल का मुख्य आकर्षण रहने वाली विंटर क्वीन प्रतियोगिता के लिए प्रतिभागियों के बीच जद्दोजहद शुरू हो गई है। विंटर क्वीन का ताज हासिल करने के लिए चंडीगढ़ में युवतियां रैंप पर उतरीं। बुधवार से विंटर क्वीन और वायस ऑफ कार्निवल के लिए ऑडिशन शुरू हुए। चंडीगढ़ विश्वविद्यालय में विंटर क्वीन स्पर्धा के लिए 15 प्रतिभागियों ने ऑडिशन दिया जबकि वायस ऑफ कार्निवल का खिताब जीतने के लिए भी युवाओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। वायस ऑफ कार्निवल के लिए भी 15 युवा ऑडिशन देने पहुंचे। मनाली विंटर कार्निवल में विंटर क्वीन और वायस ऑफ कार्निवल प्रतियोगिता मुख्य आकर्षण रहेगी। कार्निवल कमेटी ने प्रतियोगिताओं की अभी से तैयारियां शुरू कर दी हैं। बुधवार से दोनों प्रतियोगिताओं के लिए ऑडिशन शुरू हो गए। विंटर क्वीन स्पर्धा में कैटवाक, टैलेंट राउंड और परिचय राउंड हुआ।

विज्ञापन

विज्ञापन

वायस ऑफ कार्निवल में कलाकार के सुरों की परख की गई। 22 दिसंबर को आरकेएमवी शिमला में ऑडिशन होंगे। 24 को मंडी, 26 को देव सदन कुल्लू और 28 को वन्य प्राणी सूचना केंद्र मनाली में ऑडिशन प्रक्रिया होगी। विंटर क्वीन का ताज हासिल करने वाली सुंदरी को एक लाख का इनाम दिया जाएगा। दूसरे स्थान पर रहने वाली सुंदरी को 50 और तीसरे स्थान वाली प्रतिभागी को 30 हजार रुपये व ताज से सम्मानित किया जाएगा। दिव्यांगना मेहता ने बताया कि ऑडिशन शुरू हो गए हैं। चंडीगढ़ में पहले दिन 15 सुंदरियां ऑडिशन देने पहुंचीं। वायस ऑफ कार्निवल के लिए भी इतने ही प्रतिभागी पाए। ऑनलाइन ऑडिशन भी आ रहे हैं। ऑनलाइन ऑडिशन देने वाले चिह्नित जगह पर ऑडिशन के लिए नहीं आए हैं तो वे 28 को मनाली में ऑडिशन दे सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें