फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनाली: माता हिडिंबा की पूजा से होगा विंटर कार्निवल का आगाज

Sun, 19 Dec 2021 08:57 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, मनाली (कुल्लू)

सार

माल रोड पर 3 व 5 जनवरी को महिला मंडलों की कुल्लवी नाटी प्रस्तुत की जाएगी, जो आकर्षण का केंद्र होगी। इसमें कुल्लू संस्कृति से सभी को परिचित करवाया जाएगा।
विज्ञापन
मनाली विंटर कार्निवल (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मनाली में विंटर कार्निवल 2 से 6 जनवरी तक आयोजित किया जा रहा है। पर्यटन नगरी मनाली की अधिष्ठता माता हिडिंबा की पूजा-अर्चना के साथ राष्ट्रीय विंटर कार्निवल का आगाज होगा। इसके बाद एक विशेष झांकी निकाली जाएगी। इसमें कुल्लू के साथ-साथ देश-विदेश के सैलानी यहां की संस्कृति से रू-ब-रू होंगे। उपायुक्त कुल्लू एवं विंटर कार्निवल कमेटी के अध्यक्ष आशुतोष गर्ग ने बताया कि कार्निवल में रंगारग कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि सैलानियों और स्थानीय लोगों के मनोरंजन का साधन विंटर कार्निवल बनेगा। विंटर क्वीन प्रतियोगिता का आयोजन भी किया जाएगा। माल रोड पर 3 व 5 जनवरी को महिला मंडलों की कुल्लवी नाटी प्रस्तुत की जाएगी, जो आकर्षण का केंद्र होगी। इसमें कुल्लू संस्कृति से सभी को परिचित करवाया जाएगा। वहीं पर मनु रंगशाला में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। उपायुक्त ने बताया कि प्रदेश सहित देश में राष्ट्रीय विंटर कार्निवल की अलग पहचान है। कुल्लू की संस्कृति को एक नई पहचान पर पहुंचाने में विंटर कार्निवल का अपना महत्वपूर्ण योगदान है।

कुल्लवी व्यंजनों का लुत्फ उठाएंगे सैलानी
विंटर कार्निवल में देश-विदेश के सैलानी माल रोड पर महिला मंडलों और स्वयं सहायता समूहों की ओर से तैयार स्वादिष्ट कुल्लवी व्यंजनों का लुत्फ उठा सकेंगे। उपायुक्त ने बताया कि सोलंगनाला में विंटर प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। महिलाओं को विंटर कार्निवल के माध्यम से आगे आने का मौका मिल रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें