फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनाली से लेह जाइए, सिर्फ 2700 रुपये में मिलेगा सब कुछ

Fri, 01 Jul 2016 10:02 AM IST
अनिमेष कौशल/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम मनाली-लेह रूट पर विशेष बस चलाने जा रहा है। 35 सीटर विशेष बस सेवा का केलांग में रात्रि ठहराव होगा। 2700 रुपये में पर्यटन निगम ने सवारियों के खाने-पीने और रहने का इंतजाम किया है। करीब 500 किलोमीटर लंबे इस रूट में सैलानी बारालाचा, तंगलंगला तथा खरदुंगला सहित यहां की शानदार वादियों व ग्लेशियरों का दीदार कर सकेंगे।
विज्ञापन


एचपीटीडीसी के मनाली ऑफिस के मुताबिक एक जुलाई को सुबह नौ बजे मनाली बस स्टैंड से बस चलेगी। सवारियों को 30 मिनट पहले एचपीटीडीसी के दफ्तर रिपोर्ट करना होगा। दो जुलाई को शाम सात बजे बस लेह पहुंचेगी। पहली जुलाई के लिए बस की सभी सीटों की एडवांस बुकिंग हो चुकी है।

पांच जुलाई को बस वापस लेह से मनाली आएगी। तीन जुलाई को मनाली से लेह जाने के लिए दूसरी बस की एडवांस में फुल बुकिंग हो चुकी है। टू वाई टू डीलक्स बस इस रूट पर चलाई जा रही है। पर्यटन विकास निगम के उपाध्यक्ष हरीश जनारथा ने बताया है कि सैलानियों को सस्ती सेवा देने के लिए यह विशेष बस सेवा शुरू की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बुकिंग के लिए यहां करें संपर्क

बस में बुकिंग करवाने के लिए प्रदेश पर्यटन विकास निगम के मार्केटिंग ऑफिस मनाली और लेह में संपर्र्क करना होगा। मनाली में फोन नंबर 01902 252116 और 01902 253147 पर संपर्क किया जा सकता है। इसके अलावा बस की बुकिंग पर्यटन निगम की वेबसाइट www.hptdc.nic.in पर भी होगी।

दस सवारियां तो बस, कम पर टैक्सी दौड़ेगी
मनाली से लेह जाने के लिए अगर दस से कम सवारियों की बुकिंग होती है तो पर्यटन निगम बस नहीं भेजेगा। सैलानियों के लिए टैक्सी का बंदोबस्त किया जाएगा। बस और टैक्सी के किराए के अंतर को सवारी से वसूला जाएगा।

जुलाई में 15 बार लेह जाएगी बस
विशेष बस जुलाई महीने में 15 बार लेह जाएगी। एक और तीन जुलाई के अलावा 7, 9, 11, 13, 15, 17, 19, 21, 23, 25, 27 29 और 31 जुलाई को बस मनाली से लेह जाएगी। जुलाई में लेह से वापस मनाली के लिए बस 5, 6, 10, 12, 14, 16, 18, 20, 22, 24, 26, 28 और 30 तारीख को सुबह पांच बजे चलेगी।

इसी तरह अगस्त में ऑड दिनों में बस लेह से मनाली के लिए चलेगी और ईवन दिनों में मनाली से लेह के लिए जाएगी। सितंबर महीने में 2, 4 और आठ तारीख को बस मनाली से जाएगी। जबकि 3, 5, 7 और 11 सितंबर को लेह से वापस मनाली आएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें