फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनाली-लेह मार्ग बहाल, पर्यटकों को करना होगा थोड़ा इंतजार

Mon, 14 May 2018 01:41 PM IST
अशोक राणा, अमर उजाला, केलांग (लाहौल स्पीति)
विज्ञापन
manali leh road
विज्ञापन

बर्फ से लकदक तीन दर्रों को फतह कर करीब पांच महीने बाद सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) ने सामरिक महत्व के 485 किलोमीटर लंबे मनाली-लेह मार्ग को सेना के लिए बहाल कर दिया है। 13050 फुट ऊंचे रोहतांग, 14500 फुट ऊंचे बारालाचा और 15000 फुट ऊंचे तंगलंगला दर्रों से 11 मई तक बर्फ हटा दी गई थी लेकिन बीआरओ ने आधिकारिक रूप से 13 मई को इस मार्ग को खोला है। 

विज्ञापन


मनाली-लेह मार्ग खुल जाने से लद्दाख की अंतरराष्ट्रीय सीमा तक पहुंचने के लिए भारतीय सेना के लिए सबसे सुरक्षित मार्ग का विकल्प मिल गया है। अब सेना की सारी सप्लाई इसी रूट से होगी।

बीआरओ 38 टास्क फोर्स के कमांडर कर्नल एसके अवस्थी ने बताया कि इस बार मनाली-लेह सड़क को बीते साल के मुकाबले 21 दिन पहले खोला गया है। अमूमन जून अंत और जुलाई महीने में ही यह मार्ग बहाल हो पाता था। इस मिशन में सीमा सड़क संगठन के दीपक और हिमांक प्रोजेक्ट ने अपनी अहम भूमिका निभाई है।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

पर्यटकों को करना होगा थोड़ा इंतजार

बीआरओ 38 टास्क फोर्स के कमांडर कर्नल एसके अवस्थी
दिन के अलावा रात को वाहनों की रोशनी में भी बर्फ हटाने का अभियान जारी रहा। जवानों को समुद्रतल से 15 हजार फुट की ऊंचाई पर शून्य से 30 डिग्री तक तापमान का सामना करना पड़ा। कहीं-कहीं 15 से 25 फुट तक बर्फ की दीवारों को रास्ते से हटाना पड़ा है। लगातार खराब मौसम बीआरओ के लिए इस अभियान में सबसे बड़ी चुनौती बनी रही।

लाहौल स्पीति प्रशासन की टीम अब सड़क मार्ग का निरीक्षण कर सैलानियों को इस रूट पर वाहनों की आवाजाही के लिए हरी झंडी देगी। उपायुक्त लाहौल स्पीति अश्वनी कुमार चौधरी ने बताया कि सड़क निरीक्षण के बाद ही पर्यटकों को इस रूट से जाने की इजाजत दी जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें