फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केलांग: एक दिन बंद रहने के बाद फिर खुला मनाली-लेह मार्ग, बर्फ देखने कोकसर पहुंचे सैलानी

Wed, 27 Apr 2022 10:12 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, केलांग (लाहौल-स्पीति)

सार

उपायुक्त लाहौल-स्पीति नीरज कुमार ने बताया कि दारचा से लेह की तरफ फिलहाल पर्यटक वाहनों को ही जाने की अनुमति दी जा रही है। छोटे वाहनों के लिए दारचा-शिंकुला मार्ग भी खोल दिया गया है। 
विज्ञापन
कोकसर में उमड़े सैलानी। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मनाली-लेह मार्ग के तंगलंगला दर्रा और उपशी से बर्फ हटा कर सीमा सड़क संगठन ने  इस सामरिक मार्ग को फिर से बहाल कर दिया है। मंगलवार को एक दिन बंद रहने के बाद बुधवार को मार्ग फिर यातायात के लिए खोल दिया गया है। उपायुक्त लाहौल-स्पीति नीरज कुमार ने बताया कि दारचा से लेह की तरफ फिलहाल पर्यटक वाहनों को ही जाने की अनुमति दी जा रही है। छोटे वाहनों के लिए दारचा-शिंकुला मार्ग भी खोल दिया गया है। दारचा से आगे अभी ट्रकों के अलावा दो पहिया वाहनों की आवाजाही भी बंद रहेगी।

विज्ञापन


हालात सामान्य होने के बाद ही मनाली-लेह मार्ग भारी वाहनों के लिए खोला जाएगा। इधर, लाहौल घाटी में रोजाना हजारों की संख्या में पर्यटक सैर सपाटे को पहुंच रहे हैं।  बुधवार को भी पर्यटन स्थल कोकसर के आसपास पर्यटकों की भारी भीड़ उमड़ी। सैलानियों कोकसर से आगे रोहतांग दर्रा की तरफ ग्रांफू के पास बर्फ में अठखेलियां कीं। सैलानियों की बढ़ी आमद से घाटी के पर्यटक कारोबारियों के चेहरे खिल गए हैं। कोकसर से रोहतांग के बीच अभी भी पहाड़ों में बर्फ की मोटी चादर बिछी हुई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें