फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राहत: अब लंबे समय तक वाहनों के लिए बंद नहीं रहेगा मनाली-केलांग मार्ग

Sun, 09 Jan 2022 04:38 PM IST
अरविन्द ठाकुर दिनेश जस्पा, संवाद न्यूज एजेंसी, उदयपुर (लाहौल-स्पीति)

सार

बीआरओ ने सड़क से बर्फ हटाने के लिए बेड़े में नई मशीनरी तैनात की है, जिससे मनाली-केलांग मार्ग 24 घंटे में ही बहाल कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जनजातीय जिला लाहौल-स्पीति के लोगों को सर्दी के मौसम में देश-दुनिया से लंबे समय तक अलग-थलग नहीं रहना पड़ेगा। मनाली-केलांग वाया अटल टनल रोहतांग मार्ग 24 घंटे में बहाल होगा। बीआरओ अब नई तकनीक की मशीनों से मनाली-केलांग के बीच बर्फ हटाएगा। बर्फबारी के बाद मौसम खुलने पर मनाली-केलांग मार्ग लंबे समय तक बंद नहीं रहेगा। वर्तमान में खराब मौसम और बर्फबारी के कारण मनाली-केलांग के बीच यातायात कई दिनों तक बंद हो जाता है। अब जनजातीय जिला के लोगों और अटल टनल का दीदार करने पहुंच रहे पर्यटकों को इससे निजात मिलेगी।

विज्ञापन


बीआरओ ने सड़क से बर्फ हटाने के लिए बेड़े में नई मशीनरी तैनात की है, जिससे मनाली-केलांग मार्ग 24 घंटे में ही बहाल कर दिया जाएगा। अब बीआरओ 70 आरसीसी के पास बर्फ हटाने के लिए नई स्नो कटर मशीनें हैं। जानकारी के अनुसार इस बार बीआरओ के पास स्तींगरी में पांच इस तरह के नए स्नो स्कूटर और अन्य मशीनें हैं। इन्हें जल्द बर्फ हटाने के लिए काम में लगाया जा सकता है। अब लाहौल घाटी के लोगों को कई दिनों तक बर्फ के आगोश में कैद नहीं रहना होगा।

मौसम खुलते ही बर्फ हटाने में जुटेगा बीआरओ: पवारिया
मौसम खुलते ही बीआरओ मनाली-केलांग सड़क बहाली का कार्य शुरू करेगा। इसमें नई तकनीक के स्नो कटर लगाए जाएंगे। सीमा सड़क संगठन के पास बर्फबारी की समस्या से निपटने के लिए पर्याप्त मशीनें उपलब्ध हैं। स्तींगरी में तैनात 70 आरसीसी के ओसी आकाश पवारिया ने कहा कि मौसम साफ होते ही केलांग-मनाली सड़क को यातायात के लिए बहाल कर दिया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें