फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aanchal Thakur in Switzerland: मनाली की आंचल ने 4,164 मीटर ऊंची बिथार्न चोटी पर लहराया तिरंगा

Sun, 19 Jun 2022 03:22 PM IST
अरविन्द ठाकुर संजय भारद्वाज, संवाद न्यूज एजेंसी, मनाली (कुल्लू)

सार

स्कीयर आंचल ठाकुर ने कहा कि ब्रिथार्न चोटी पर भारतीय ध्वज लहराकर विश्व रिकॉर्ड स्थापित किया है। बहुत उत्साहित हूं। भारत और 25 देशों की 80 महिलाओं के साथ चढ़ाई करना एक अविश्वसनीय अहसास था।
विज्ञापन
बिथार्न चोटी पर आंचल ठाकुर। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मनाली की आंचल ठाकुर ने 25 देशों की 80 महिलाओं के साथ स्विट्जरलैंड की 4,164 मीटर ऊंची बिथार्न चोटी पर भारत का राष्ट्रीय ध्वज लहराकर विश्व रिकॉर्ड बनाया है। महिला सशक्तीकरण का संदेश लेकर निकली विभिन्न क्षेत्रों से जुड़ीं ये महिलाएं शुक्रवार रात को भारतीय समय के अनुसार रात करीब नौ बजे चोटी पर पहुंचीं।

विज्ञापन


आंचल ने चोटी पर तिरंगा लहराया। स्विट्जरलैंड के पर्यटन विभाग का यह दुनिया का ऐसा पहला अभियान था, जिसमें सिर्फ महिलाओं ने ही भागीदारी निभाई। पर्वतारोही से लेकर तमाम सहयोगी महिलाएं ही रहीं। इन महिलाओं में कोई भी पर्वतारोहण की अनुभवी नहीं थी। कोई खेल जगत से था तो कोई कारोबारी। टीवी एंकर ने भी अभियान में भाग लेकर दिखाया कि महिलाएं किसी से कम नहीं हैं। 



मनाली की आंचल स्कीइंग में माहिर हैं। वह देश के लिए कई मेडल जीत चुकी हैं। इसी को देखते हुए उनका चयन इस अभियान के लिए हुआ था। वह दस जून को मनाली से रवाना हुई थीं। हालांकि, पूर्व में यह अभियान स्विट्जरलैंड की 4,027 ऊंची एललेनहॉर्न चोटी पर होना था, लेकिन भौगोलिक परिस्थितियां सही नहीं होने के कारण बिथार्न चोटी को चुना गया।
विज्ञापन


आंचल इस अभियान के लिए भारत की ओर से राजदूत चुनी गई थीं। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने आंचल को इस कामयाबी के लिए बधाई दी है। शिक्षा मंत्री गोविंद ठाकुर ने कहा कि मनाली की बेटी ने स्विट्जरलैंड में विश्व रिकॉर्ड बनाकर मनाली ही नहीं, बल्कि देश और प्रदेश का नाम रोशन किया है। 

भारत की तीन महिलाओं ने लिया भाग
अभियान में भारत की तीन महिलाओं ने भाग लिया। मनाली की आंचल इनमें प्रमुख हैं। स्कीइंग खिलाड़ी आंचल राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में दमखम दिखा चुकी हैं। मुंबई की शिवानी घरत, और चार्मी डेढिया ने भी बिथार्न चोटी को फतह किया। शिवानी मैराथन धावक हैं तो चार्मी लकी ड्रा के माध्यम से इस विश्वस्तरीय समूह में शामिल हुईं।

अविश्वसनीय था अहसास : आंचल
स्कीयर आंचल ठाकुर ने कहा कि ब्रिथार्न चोटी पर भारतीय ध्वज लहराकर विश्व रिकॉर्ड स्थापित किया है। बहुत उत्साहित हूं। भारत और 25 देशों की 80 महिलाओं के साथ चढ़ाई करना एक अविश्वसनीय अहसास था। महिला विश्व रिकॉर्ड में एक राजदूत के रूप में भारत का प्रतिनिधित्व करने पर गौरवान्वित महसूस कर रही हूं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें