कुल्लू में ब्यास और पार्वती नदी की संगम स्थली के समीप एक युवक पांव फिसलने से ब्यास नदी में जा गिरा। बताया जा रहा है कि युवक नदी में कपड़े धो रहा था। युवक कई मीटर नदी में बहने के बाद एक चट्टान में फंस गया।
करीब तीन घंटे की मशक्कत के बाद युवक को रेस्क्यू करने के बाद सुरक्षित निकाल लिया गया। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस को करीब ढाई बजे सूचना मिली कि पार्वती नदी में कपड़े धो रहे युवक का पांव फिसलकर नदी में गिर गया है।
सूचना मिलते ही एएसआई किशन अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचा, लेकिन युवक बीच नदी में फंसा हुआ था।