फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla: फर्जी डीएसपी, खाद्य निरीक्षक बनकर दुकानदार को धमकाया, जानें पूरा मामला

Thu, 25 Dec 2025 10:35 AM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, चौपाल (रोहडू)।

सार

चौपाल की ग्राम पंचायत झिकनीपुल में फर्जी डीएसपी और खाद्य निरीक्षक बन कर दो लोगों ने एक दुकानदार को धमकाया और उससे तीन किलो मिठाई बिना भुगतान किए ले ली।
विज्ञापन
अपराध - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के उपमंडल चौपाल की ग्राम पंचायत झिकनीपुल में फर्जी डीएसपी और खाद्य निरीक्षक बन कर दो लोगों ने एक दुकानदार को धमकाया और उससे तीन किलो मिठाई बिना भुगतान किए ले ली। साथ ही 50 हजार रुपये की वसूली का प्रयास भी किया। यह घटना एक दुकान में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई है। दुकानदार ने शिकायत ऑनलाइन की। इसके बाद मामला चौपाल थाना भेजा गया।

विज्ञापन

अब चौपाल थाना पुलिस ने मामला दर्ज किया है। झिकनीपुल पर मिठाई की दुकान चलाने वाले सुमित ने शिकायत में बताया है कि 12 दिसंबर की रात करीब 8 से 9 बजे के बीच शिशु शर्मा और विक्की निवासी गांव देवत नशे की हालत में दुकान में घुसे। उन्होंने अपना परिचय खाद्य निरीक्षक और डीएसपी के तौर पर दिया।
विज्ञापन

उन्होंने दुर्व्यवहार किया और बिना भुगतान के तीन किलो मिठाइयां उससे ले ली। उसके बाद पांच हजार रुपये जुर्माने की मांग भी की। बाद में उसको जान से मारने की धमकी देकर 50 हजार रुपये की मांग करने लगे। पूरी घटना सीसीटीवी में दर्ज है। दुकानदार की शिकायत के आधार पर चौपाल थाना पुलिस ने भारतीय न्यास संहिता की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें