फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मछलियों को आटा डालने गया था, मिली खौफनाक मौत

Sun, 21 Aug 2016 08:40 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, स्वारघाट(बिलासपुर)
विज्ञापन
विज्ञापन
मछलियों को आटा देते वक्त एक युवक की गोबिंदसागर झील में डूब गया। इससे युवक की मौत हो गई। प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि मछलियों को आटा देते समय युवक का पांव फिसल गया और इससे वह झील में डूब गया। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से शव को पानी से बाहर निकाला।
विज्ञापन


पुलिस ने इस संदर्भ में मुकद्दमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मनोज कुमार उर्फ काकू उम्र 21 वर्ष पुत्र बलदेव सिंह गांव नेरली धनसवाई शुक्रवार शाम करीब चार बजे अपने घर के समीप ही गोबिंद सागर झील के किनारे

अकेला मछलियों को आटा डालने के लिए गया था। माना जा रहा है कि आटा डालते समय युवक का पांव फिसल गया और वह झील के गहरे पानी में जा गिरा। इससे उसकी मौत हो गई। वहीं मनोज कुमार के देर रात तक घर नहीं लौटने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की।
विज्ञापन
विज्ञापन

पांव फिसलने से झील में जा गिरा

परिजनों को पता था कि उनका बेटा मछलियों को आटे की गोलियां डालने गया है। इसके बाद परिजनों ने पड़ोसियों के सहयोग से उसे झील में तलाश करना शुरू किया। साथ ही मामले की सूचना पुलिस थाना स्वारघाट को भी दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों के सहयोग से युवक के शव को देर रात पानी से बाहर निकाला गया।

मृतक बिलासपुर से पढ़ाई कर रहा था। शनिवार को मनोज कुमार के शव को जिला अस्पताल बिलासपुर में पोस्टमार्टम के लिए ले जाया गया। शव परिजनों को सौंप दिया गया है। युवक की झील में डूबने से मौत होने के कारण परिजनों के साथ-साथ आसपास के ग्रामीण सदमे में हैं।

डीएसपी श्री नयनादेवी बलदेव दत्त मछलियों को आटा डालते समय नेरली गांव के मनोज कुमार की गोबिंद सागर झील में डूबने से मौत हो गई है। बिलासपुर अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया गया है। इस संबंध में पुलिस थाना स्वारघाट में मामला दर्ज कर लिया गया है और छानबीन जारी है।

तहसीलदार स्वारघाट जसपाल ने शोकग्रस्त परिवार के घर पहुंचे। उन्होंने परिजनों को सांत्वना देते हुए युवक की आकस्मिक मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त किया। इस मौके पर उन्होंने प्रशासन की ओर से पीड़ित परिवार को 10 हजार रूपये फौरी राहत भी प्रदान की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें