फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब पीकर मचा रहा था हुड़दंग, पुलिस पकड़कर ले गई, हिरासत में मौत

Sun, 24 Jun 2018 10:07 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भराड़ी (बिलासपुर)
विज्ञापन
विज्ञापन

शराब पीकर हुड़दंग मचाने के आरोप में पुलिस हिरासत में एक व्यक्ति की मौत हो गई। बिलासपुर के भराड़ी थाना में हिरासत में लिए व्यक्ति को उल्टियां होने के बाद अस्पताल ले जाया गया लेकिन उसने दम तोड़ दिया।

विज्ञापन


मृतक के परिजनों का दावा है कि उन्होंने पुलिस को शराब पीने के बाद कोई दवा खाने की बात बताई थी जबकि मेडिकल करने वाले डॉक्टर का दावा है कि पुलिस ने सिर्फ शराब पीने का साधारण मेडिकल कराया।

एसपी ने मामले की गंभीरता को देखते हुए मैजिस्ट्रियल जांच के लिए आवेदन कर दिया है। अब फोरेंसिक टीम की जांच के बाद विशेषज्ञों की निगरानी में पोस्टमार्टम होगा। पोस्टमार्टम की वीडियोग्राफी भी होगी। मृतक की पहचान अशोक कुमार (38) निवासी मैरे हरियाल्यांगर के रूप में हुई है। अशोक छह माह पूर्व ही सेना से सेवानिवृत्त हुए थे।

विज्ञापन

खा ली थी दवाई

भराड़ी थाना पुलिस को बीती रात सुरेश कुमार ने फोन पर सूचित किया कि उसका भाई अशोक शराब पीने के बाद हंगामा कर रहा है। उसने कोई दवा भी खा ली है। पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में लेकर मेडिकल के लिए घुमारवीं अस्पताल ले गई। यहां मेडिकल कराने के बाद उसे शुक्रवार रात 2.30 बजे लॉकअप में रखा गया।

कुछ देर बाद उसे उल्टियां होने लगीं तो घुमारवीं अस्पताल ले जाया गया लेकिन उसने दम तोड़ दिया। भराड़ी थाना पुलिस दवा खाने की सूचना होने से इनकार कर रही है, लेकिन डीजीपी को भेजी रिपोर्ट में पुलिस ने साफ लिखा है कि शिकायतकर्ता ने बताया था कि आरोपी नशे में हुड़दंग मचा रहा है और उसने कुछ दवा भी खा ली है।

एसपी अशोक कुमार ने बताया की आरोपी ने नशा किया था। उसने कुछ खाया था, लेकिन वह यह नहीं बता पाया कि क्या खाया है। अस्पताल में उसकी मौत हो गई है। जांच जारी है।
विज्ञापन

पुलिस बताती तो करते उपचार

घुमारवीं अस्पताल में तैनात डॉ. सुनील ठाकुर ने बताया कि पुलिस देर रात एक व्यक्ति को मेडिकल के लिए लाई थी। वह नशे में था। दवा या जहरीला पदार्थ खाने की कोई बात पुलिस ने नहीं बताई। अगर ऐसा बताते तो उसका उपचार करते।

दूसरी बार जब उसे लाया गया था तो उसकी हालत काफी गंभीर थी। उपचार शुरू करने से पहले ही उसने दम तोड़ दिया था। बीएमओ घुमारवीं डॉ. कमल ने कहा कि नशे का मेडिकल करने की बात कही गई थी, वही किया गया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें