सन्नी जैसे ही खोदी गई नाली के बीच में जांच के लिए उतरा। इसी दौरान सड़क से पैरापिट उस पर गिर गया।
ठियोग के साथ लगती नरेल घाटी के पास युवक पर पैरापिट गिरने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव का पोस्टमार्टम करवाया और परिजनों को सौंपा।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सन्नी शर्मा नाम के ठेकेदार के पास बतौर सुपरवाइजर माजीद खान खुदाई की गई नाली के बीच में जांच के लिए उतरा। इसी दौरान सड़क से पैरापिट उस पर गिर गया।
पैरापिट के नीचे दबने से उसकी मौत हो गई। पुलिस के अनुसार सड़क पर केबल बिछाने का काम चला हुआ है। माजीद खान (26) पुत्र सलीम खान सहारनपुर का निवासी है।
पुलिस ने शव सिविल अस्पताल ठियोग में पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों के सौंप दिया है। डीएसपी रतन सिंह नेगी ने बताया कि पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करके परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस छानबीन में जुट गई है।