फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम के समारोह स्थल में कर्मचारी की करंट से मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के समारोह स्थल में रविवार को एक कर्मचारी की करंट लगने से मौत हो गई। मुख्यमंत्री दोपहर करीब सवा बारह बजे भदरूं पुल का लोकार्पण कर लौटे तो उसके पंद्रह मिनट बाद यानी साढ़े बारह बजे ये हादसा हो गया। दरअसल, कर्मचारी उद्घाटन के लिए लगाए गए झंडे को उखाड़ रहा था, इस दौरान वह बिजली की एचटी तारों की चपेट में आ गया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। झंडे के लिए पेयजल पाइपों का इस्तेमाल किया गया था।
विज्ञापन


मृतक बेलदार पवन कुमार (40) पुत्र अनंत राम सिसवा का रहने वाला था। अन्य कर्मचारियों ने पवन को भोरंज अस्पताल पहुंचाया, लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पवन कुमार अपने पीछे तीन बच्चे छोड़ गया है। उधर, थाना प्रभारी भोरंज मुकेश कुमार का कहना है कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को क्षेत्रीय अस्पताल हमीरपुर भेज दिया है। पुलिस ने मामला दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने बेलदार के निधन पर जताया शोक

मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने बेलदार पवन कुमार के निधन पर शोक व्यक्त किया है। पवन कुमार को भदरूं पुल पर कार्य करते समय करंट लग गया था। इस पुल का मुख्यमंत्री ने शुभारंभ किया। पवन कुमार टौणी देवी क्षेत्र के सिसवां गांव से संबंधित थे।

मुख्यमंत्री ने परमात्मा से दिवंगत आत्मा की शांति के लिए तथा शोक संतप्त परिवार को इस दुख घड़ी से उबरने की प्रार्थना की। उन्होंने पीड़ित परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं भी प्रकट कीं। राज्य आपदा प्रबंधन बोर्ड के उपाध्यक्ष राजेंद्र राणा ने भी पवन कुमार के आकस्मिक निधन पर गहरा शोक प्रकट किया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें