फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

17 दिनों से घर से लापता था युवक, गोशाला में सड़ी-गली लाश मिली

Fri, 18 Oct 2019 05:40 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सरकाघाट (मंडी)
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

उपमंडल की खाहन पंचायत के चलौण में एक गोशाला में 17 दिनों से लापता युवक की सड़ी-गली लाश मिली है। लाश मिलने से क्षेत्र में सनसनी का माहौल है। पुलिस फोरेंसिक टीम की मदद से मौत के कारणों का पता लगाने में जुट गई है। शव को मेडिकल जांच के लिए नेरचौक मेडिकल कॉलेज भेज दिया है। जानकारी के अनुसार चहड़ गांव में चलौण नामक स्थान पर कुछ महिलाएं घास काटने गईं तो उन्हें दुर्गंध आई।

विज्ञापन


महिलाओं ने पाया कि दुर्गंध वहां पर निकट गोशाला से आ रही है। महिलाओं ने गोशाला मालिक को इसकी सूचना दी। मालिक के पहुंचने पर दरवाजा खोला तो अंदर सड़ी- गली अवस्था में एक लाश मिली। इसकी सूचना तुरंत स्थानीय पंचायत प्रधान और पुलिस को दी। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई शुरू करके फोरेंसिक टीम को भी मौके पर बुला लिया।

छानबीन करने के बाद शव की पहचान विनोद कुमार (34) पुत्र बंशीलाल निवासी गांव चहड़ तहसील सरकाघाट के रूप में हुई। परिजनों ने बताया कि युवक दो अक्तूबर से लापता था। युवक मानसिक रूप से परेशान बताया जा रहा है। 
विज्ञापन


 परिजनों ने हर जगह इसकी तलाश की लेकिन इसका पता नहीं चल पाया। पुलिस में भी लापता होने की शिकायत दर्ज करवाई थी। अब यह हत्या है या आत्महत्या, इसका पता फोरेंसिक रिपोर्ट और मेडिकल रिपोर्ट से ही चल पाएगा। पुलिस ने शव को मेडिकल कॉलेज नेरचौक में मेडिकल जांच के लिए भेज दिया है। उधर, डीएसपी सरकाघाट चंद्रपाल सिंह ने कहा कि युवक दो अक्तूबर से लापता था। शव को मेडिकल जांच के लिए भेज दिया है। 

 बेटे की सेहत के लिए 7 अक्तूबर को होना था हवन
परिजनों ने बताया कि विनोद की मानसिक हालत कुछ दिनों से ठीक नहीं चल रही थी। उन्होंने उसकी ग्रह शांति के लिए सात अक्तूबर को हवन रखा था। वह 2 अक्तूबर शाम को ही घर से कहीं बाहर चला गया और इसके बाद उसका पता नहीं चला।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें