जॉन मेहनत मजदूरी कर परिवार चला रहा था। शराब के आदी जॉन की पत्नी निमो देवी अकसर उसे शराब छोड़ने के लिए कहती थी। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
पत्नी ने शराब पीने से मना किया तो पति ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। यह घटना वीरवार रात को कांगड़ा जिले के गगल थाने के तहत शलांगड़ी गांव में हुई। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस थाना गगल के प्रभारी मेहर दीन ने बताया कि पंजाब के भटिंडा राजपुरा के रहने वाले जॉन (37) ने गांव शलांगडी में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। युवक अपने परिवार सहित रहता था। मेहनत मजदूरी कर परिवार चला रहा था।
विज्ञापन
शराब के आदी जॉन की पत्नी निमो देवी अकसर उसे शराब छोड़ने के लिए कहती थी। घटना वाली रात को भी वह यही बात कहने के बाद अपने चार बच्चों के साथ इसी गांव में रह रही बहन शकुंतला देवी के घर चली गई थी। जब सुबह वापस आई तो पति को पंखे से लटका देखा। उधर, पंचायत सनोरा की प्रधान सुनीता देवी ने बताया कि मृतक अपने पीछे पत्नी, तीन बेटियां और एक बेटा छोड़ गया है। उसका शव पोस्टमार्टम के लिए क्षेत्रीय अस्पताल धर्मशाला भेजा गया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।