फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्हाट्सएप क्विज में कांगड़ा और हमीरपुर जिला अव्वल

Fri, 11 Jun 2021 10:50 AM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, शिमला

सार

व्हाट्सएप क्विज में कांगड़ा और हमीरपुर जिले के विद्यार्थियों की इनरोलमेंट अधिक रही है। शिमला और सिरमौर में क्विज में बच्चों की इनरोलमेंट सबसे कम है। लाइव क्लास चलाने में बिलासपुर और हमीरपुर जिले के शिक्षक बेहतर काम कर रहे हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के सरकारी स्कूलों में जारी साप्ताहिक व्हाट्सएप क्विज में कांगड़ा और हमीरपुर जिला अव्वल रहे हैं। शिमला और सिरमौर जिले में क्विज में बच्चों की इनरोलमेंट सबसे कम रही है। लाइव क्लास चलाने में बिलासपुर और हमीरपुर जिले के शिक्षकों ने बाजी मारी है। हर घर पाठशाला कार्यक्रम की मॉनीटरिंग के लिए शुरू हुए डैशबोर्ड से यह खुलासा हुआ है। 

विज्ञापन


व्हाट्सएप क्विज में कांगड़ा और हमीरपुर जिले के विद्यार्थियों की इनरोलमेंट अधिक रही है। शिमला और सिरमौर में क्विज में बच्चों की इनरोलमेंट सबसे कम है। लाइव क्लास चलाने में बिलासपुर और हमीरपुर जिले के शिक्षक बेहतर काम कर रहे हैं। यहां पचास फीसदी से अधिक शिक्षक रोजाना लाइव क्लास लगा रहे हैं। शिमला, चंबा, ऊना और सिरमौर जिले में यह आंकड़ा बहुत कम है। इन जिलों में लाइव क्लासेज में शिक्षक कम दिलचस्पी ले रहे हैं।

शिक्षा विभाग ने हर घर पाठशाला कार्यक्रम की मॉनीटरिंग के लिए नया डैशबोर्ड शुरू किया है। शिक्षा मंत्री ने इसका शुभारंभ किया। इस डैशबोर्ड के माध्यम से कहीं से भी ऑनलाइन यह देखा जा सकेगा कि किस जिला के कितने विद्यार्थी किस-किस कार्यक्रम में भाग ले रहे हैं। ऑनलाइन पढ़ाई को लेकर भी फीडबैक इसके माध्यम से मिलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें