फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डाक टिकट के लिए डिजाइन बनाओ, 50 हजार इनाम पाओ

Wed, 04 Sep 2019 11:14 AM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
विज्ञापन
डाक विभाग - फोटो : pti
विज्ञापन

डाक विभाग के सौजन्य से देशभर में बाल अधिकार विषय पर टिकट डिजाइन प्रतियोगिता करवाई जा रही है। इसके लिए 20 सितंबर तक आवेदन करना होगा। पहली से 12वीं कक्षा तक छात्र स्पीड पोस्ट से अपने विषय पर डिजाइन किए गए टिकट डाक निदेशालय नई दिल्ली भेजेंगे।

विज्ञापन


इसके बाद विभाग अव्वल रहीं आठ प्रविष्टियों को नकद इनाम देगा। बेहतरीन रहे डिजाइन का प्रयोग डाक टिकट और फिलेटली सामग्री का डिजाइन तैयार करने में किया जाएगा।

अभ्यर्थी को अपने डिजाइन सहायक महानिदेशक (फिलेटली), कमरा नंबर 108, डाक भवन, संसद मार्ग नई दिल्ली पिन कोड 110001 पर स्पीड पोस्ट से भेजने होंगे। फिलेटली में रुचि रखने वाले छात्रों को इनाम जीतने और अपनी कला दिखाने का बेहतरीन मौका है।

विज्ञापन
विज्ञापन

राष्ट्रीय स्तर पर प्रथम पुरस्कार के रूप में 50 हजार रुपये, द्वितीय पुरस्कार 25 हजार और तृतीय पुरस्कार के रूप में दस हजार रुपये दिए जाएंगे। पांच-पांच हजार रुपये के पांच सांत्वना पुरस्कार दिए जाएंगे। 

प्रवर अधीक्षक डाकघर मंडल हमीरपुर भवानी प्रसाद का कहना है कि इसके लिए अधिक से अधिक छात्र अपनी प्रविष्टियां भेजें। उन्होंने स्कूल मुख्याध्यापकों, प्रधानाचार्यों, अध्यापकों और अभिभावकों से भी बच्चों को इस प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित करने की अपील की है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें