फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल में इतने लाख व्यावसायिक वाहनों की डिवाइस से होगी ट्रैकिंग

Wed, 04 Sep 2019 11:06 AM IST
Krishan Singh धर्मेंद्र पंडित, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन

हिमाचल के हर छोटे-बड़े करीब 2.48 लाख व्यावसायिक वाहनों में लोकेशन ट्रैकिंग डिवाइस सिस्टम लगेगा। वाहन की सटीक लोकेशन मोबाइल पर एक एप्लीकेशन के माध्यम से ट्रैक की जा सकेगी। इससे वाहनों में सफर कर रहीं महिलाओं, स्कूली बच्चों और बुजुर्गों की सुरक्षा पुख्ता होगा। प्रदेश में कुल 16 लाख 60 हजार वाहन रोज सड़कों पर दौड़ते हैं। इनमें करीब 2 लाख 48 हजार व्यावसायिक वाहन हैं। 

विज्ञापन


परिवहन विभाग के निदेशक कैप्टन जेएम पठानिया ने बताया कि डिवाइस लगने से बस, ट्रक से लेकर अन्य छोटे वाहनों को ट्रैक किया जा सकेगा। देश में हिमाचल ऐसा पहला राज्य बनेगा, जहां यह सुविधा शुरू की जा रही है। विभाग ने संबंधित सेवा प्रदाता कंपनियों को इंपैनल करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। कंपनियों को वेब पोर्टल बनाने के साथ-साथ एप्लीकेशन भी तैयार करनी होगी।

यह एप्लीकेशन पुलिस, परिवहन विभाग, वाहन मालिक, स्कूल मैनेजमेंट और बच्चों के अभिभावकों के पास मोबाइल पर उपलब्ध रहेगी। परिवहन विभाग की मानें तो महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों की सुरक्षा के लिए यह डिवाइस सबसे ज्यादा फायदेमंद है। स्कूल प्रबंधन को जहां अपनी बसों की लोकेशन का पता रहेगा वहीं अभिभावक भी अपने मोबाइल पर बस में बैठे बच्चों की लोकेशन देख सकेंगे। 

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

लाल बटन दबाकर विभागों और परिजनों को मिलेगी सूचना

गाड़ियों में व्हीकल लोकेशन ट्रैकिंग डिवाइस के साथ एक लाल रंग का बटन लगाया जाएगा। यह खतरे का बटन होगा। किसी महिला, स्कूली छात्रा या बुजुर्ग को सफर करते समय असुरक्षा महसूस हो तो वह इस बटन को दबाकर त्वरित मदद मांगे सकेगा। इसकी रिपोर्ट सीधे परिवहन, पुलिस और परिजनों के पास पहुंचेगी। 

ओवरस्पीड की भी मिलेगी सूचना 
अगर बस, ट्रक या अन्य व्यावसायिक वाहन ओवरस्पीड है तो उसकी सूचना भी ट्रैफिक पुलिस को मिलेगी। ऐसे में पुलिस को भी चालान करने में आसानी होगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें