हिमाचल हाईकोर्ट ने बड़ा फेरबदल करते हुए जिला न्यायाधीशों, अतिरिक्त जिला न्यायाधीशों, वरिष्ठ सिविल जजों और सिविल जजों के तत्काल प्रभाव से स्थानांतरण और तैनाती के आदेश जारी किए हैं। अनुजा सूद को जिला एवं सत्र न्यायाधीश चंबा, प्रीति ठाकुर को पीठासीन अधिकारी, श्रम न्यायालय सह-औद्योगिक न्यायाधिकरण शिमला, विक्रांत कौंडल को अतिरिक्त सचिव राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण शिमला, मनीषा गोयल को वरिष्ठ सिविल जज सह-मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट कुल्लू के रूप में तैनात किया गया है। निरंजन सिंह वरिष्ठ सिविल जज सह-एसीजेएम-एक शिमला को मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट के रूप में पदोन्नत कर पर वरिष्ठ सिविल जज-सह-सीजेएम लाहौल, प्रशांत सिंह नेगी को सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सोलन, विशाल कौंडल को वरिष्ठ सिविल जज-सह-एसीजेएम बड़सर, शिखा लखनपाल को सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ऊना, प्रतिभा नेगी को वरिष्ठ सिविल जज-सह-एसीजेएम-एक शिमला, अनिता शर्मा को वरिष्ठ सिविल जज-सह-एसीजेएम-एक कांगड़ा, जितेंद्र कुमार को वरिष्ठ सिविल जज-सह-एसीजेएम-एक अंब, आभा चौहान को वरिष्ठ सिविल जज-सह-एसीजेएम एक नालागढ़ और अजय कुमार को सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण किन्नौर स्थित रिकांगपिओ, आकांक्षा डोगरा को वरिष्ठ सिविल जज-सह-एसीजेएम-दो शिमला, सोनल शर्मा को स्थानांतरित कर वरिष्ठ सिविल जज सह-एसीजेएम-एक, धर्मशाला, आर मिहुल शर्मा को सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कांगड़ा (स्थित धर्मशाला) लगाया गया है।