फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal: हिमाचल में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 18 आईएएस और 16 एचएएस अधिकारियों के तबादले, देखें पूरी लिस्ट

Mon, 06 Jul 2026 04:22 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला।

सार

हिमाचल सरकार ने  18 आईएएस और 16 एचएएस अधिकारियों के तबादला व तैनाती आदेश जारी किए हैं। इस संबंध में मुख्य सचिव कमलेश कुमार पंत की ओर से अधिसूचना जारी की गई है।
विज्ञापन
आईएएस अधिकारी अमरजीत व सुदेश कुमार मोक्टा। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश सरकार ने सोमवार को बड़े स्तर पर प्रशासनिक फेरबदल किया है। सरकार ने 18 आईएएस एवं 16 एचएएस अधिकारियों के तबादला एवं तैनाती आदेश जारी किए हैं। सलाहकार (नियामक सुधार) नई दिल्ली डॉ. अभिषेक जैन अब वित्तीय आयुक्त (अपील) का पद भी संभालेंगे। उनके पास प्रधान सचिव (वित्त, योजना, अर्थशास्त्र, सांख्यिकी और 20-सूत्री कार्यक्रम) और प्रधान सचिव (तकनीकी शिक्षा) का जिम्मा भी रहेगा। छह माह से तैनाती का इंतजार कर रहे सुदेश कुमार मोक्टा को सचिव सहकारिता लगाया है। अमरजीत सिंह अब सचिव नगर एवं ग्राम नियोजन और आवास विभाग की जिम्मेदारी संभालेंगे। उनके पास सचिव गृह का अतिरिक्त कार्यभार रहेगा। तोरुल एस रवीश को निदेशक भूमि अभिलेख लगाया गया है। 

विज्ञापन


यहां क्लिक कर देखें आईएएस अधिकारियों की सूची

एचएएच अधिकारियों की सूची

विज्ञापन

अभिषेक वर्मा मिल्कफेड के निदेशक

अभिषेक वर्मा मिल्कफेड के निदेशक के तौर पर काम करेंगे। अजय कुमार यादव को मेडिकल सर्विसेज कॉर्पोरेशन का प्रबंध निदेशक नियुक्त किया है, जबकि महेंद्र पाल गुर्जर को पावर ट्रांसमिशन कॉर्पोरेशन लिमिटेड में निदेशक (कार्मिक एवं वित्त) लगाया गया है। अतिरिक्त उपायुक्त कांगड़ा विनय कुमार के पास राज्य पिछड़ा वर्ग वित्त विकास निगम कांगड़ा के प्रबंध निदेशक का अतिरिक्त कार्यभार भी रहेगा। राहुल जैन को राज्य अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति विकास निगम सोलन के साथ महिला विकास निगम का प्रबंध निदेशक नियुक्त किया गया है। वह डॉ. वाईएस परमार बागवानी और वानिकी विवि नौणी के रजिस्ट्रार और मानव भारती यूनिवर्सिटी सोलन के प्रशासक का अतिरिक्त कार्यभार भी देखेंगे।

राजदीप सिंह नगर निगम सोलन के कमिश्नर

 दिव्यांशु सिंघल को अतिरिक्त उपायुक्त विकास सह परियोजना निदेशक सोलन, ओम कांत ठाकुर को राज्य हस्तशिल्प एवं हथकरघा निगम और गुरसिमर सिंह को जनरल इंडस्ट्रीज कॉरपोरेशन लिमिटेड का प्रबंध निदेशक नियुक्त किया गया है। ईशांत जसवाल को ऊना और रूपिंदर कौर को बिलासपुर में अतिरिक्त उपायुक्त (विकास) एवं सह-परियोजना निदेशक (डीआरडीए) लगाया है। डॉ. राजदीप सिंह को नगर निगम सोलन का कमिश्नर और प्रियांशु खाती को अतिरिक्त उपायुक्त विकास एवं सह परियोजना निदेशक मंडी, अंजलि गर्ग को एसडीएम कांगड़ा और चंद्र प्रकाश को एसडीएम मंडी नियुक्त किया गया है।

इन एचएएस अधिकारियों का तबादला

राज्य सरकार ने 16 एचएएस अधिकारियों के तबादले कर दिए। सरकार ने अमन कुमार को एचपीएमसी में महाप्रबंधक नियुक्त किया है। चेत सिंह को सचिव राज्य परिवहन प्राधिकरण-सह-अतिरिक्त आयुक्त परिवहन लगाया है। वह नरेश ठाकुर निदेशक कार्मिक और वित्त विद्युत निगम से अतिरिक्त प्रभार लेंगे। गौरव चौधरी को एडिशनल रजिस्ट्रार कोऑपरेटिव सोसायटीज कांगड़ा लगाया है। विश्रुत भारती को एसडीएम कफोटा, रमन कुमार शर्मा को एसडीएम फतेहपुर, अभिषेक बरवाल को एसडीएम घुमारवीं व पूजा अधिकारी को एसडीएम नगरोटा बगवां नियुक्त किया गया है। वह मुनीश कुमार शर्मा की जगह लेंगी, जिनका तैनाती आदेश अलग से जारी किया जाएगा। 
विज्ञापन

शिल्पी बेक्टा अतिरिक्त सचिव लोक निर्माण विभाग

इसके अलावा अश्वनी कुमार को प्रोजेक्ट ऑफिसर आईटीडीपी केलांग, एकता कपटा को अतिरिक्त निदेशक चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान शिमला व संजीव कुमार-एक को सहायक सेटलमेंट ऑफिसर अर्की लगाया है। शिल्पी बेक्टा को अतिरिक्त सचिव लोक निर्माण विभाग के पद पर नियुक्त किया गया है। वह राज्य चुनाव आयोग के सचिव का पदभार भी संभालेंगी। सुरजीत सिंह को अतिरिक्त उपायुक्त विकास-सह-परियोजना निदेशक कुल्लू लगाया है। हितेश आजाद को सहायक सेटलमेंट ऑफिसर शिमला तैनात किया है। उन्होंने संजय कुमार की जगह ली है। सिद्धार्थ आचार्य को एचआरटीसी का कार्यकारी निदेशक नियुक्त किया है। सन्नी शर्मा को एसडीएम कुपवी और नरेश कुमार वर्मा को अतिरिक्त निदेशक लाल बहादुर शास्त्री राजकीय मेडिकल कॉलेज नेरचौक लगाया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें