फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: मैत्री संस्था ने कैंसर पीड़ित बालक को लिया गोद

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। विश्व पर्यावरण दिवस पर मैत्री संस्था ने शुक्रवार को ग्रीन सीन शिमला प्रोजेक्ट 56 के तहत स्वच्छता एवं पौधारोपण अभियान चलाया। इस दौरान संस्था ने लोअर शांकली के कैंसर पीड़ित बालक आयुष को छह माह के लिए गोद लेने की घोषणा की। प्रतिमाह दो हजार रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी।
विज्ञापन

अभियान में संस्था के सदस्यों और आईटीआई शिमला के विद्यार्थियों ने सक्रिय भागीदारी की। मैत्री संस्था ने मानवता और सामाजिक सेवा का परिचय दिया। संस्था आयुष को प्रतिमाह दो हजार रुपये की आर्थिक सहायता देगी। यह सहायता छह माह तक जारी रहेगी। संस्था के सदस्य और अन्य सहयोगी भी स्वेच्छा से परिवार की मदद कर सकेंगे। मैत्री संस्था की सचिव रश्मि चौधरी ने समाज से इस नेक कार्य में सहयोग की अपील की है। मैत्री संस्था ने लोअर शांकली, शिमला के कैंसर पीड़ित परिवार की मदद का बीड़ा उठाया है। बालक आयुष को छह माह के लिए गोद लिया है। संस्था प्रतिमाह दो हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान करेगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें