फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla: चिट्टा, चूरा पोस्त तस्करी के मामलों में तीन गिरफ्तार, शिमला पुलिस ने की कार्रवाई

Sat, 08 Aug 2026 01:50 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।

सार

जांच में बिट्टू ठाकुर की भूमिका मुख्य सप्लायर के रूप में सामने आने के बाद पुलिस ने उसे धारा 29 एनडीपीएस एक्ट के तहत गिरफ्तार कर लिया। पुलिस का कहना है कि मामले में मादक पदार्थ की सप्लाई से जुड़े अन्य लोगों और नेटवर्क का पता लगाने के लिए जांच आगे भी जारी है।
विज्ञापन
नशा तस्करी का सप्लायर गिरफ्तार(सांकेतिक)। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पुलिस ने नशा तस्करी के तीन अलग-अलग मामलों में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पहला मामला ढली पुलिस थाना क्षेत्र का है। पुलिस ने 3 जुलाई को ढली में दो आरोपियों से आठ ग्राम चिट्टा बरामद किया था। आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस अधिनियम की धारा 21 और 29 के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू की गई। मामले के गहन अन्वेषण, तकनीकी साक्ष्यों और अन्य उपलब्ध तथ्यों के आधार पर नशा तस्करी नेटवर्क में संलिप्त अनुज सरकैक (21) निवासी दलान, तहसील कुमारसैन, जिला शिमला की भूमिका सामने आई। इसके बाद पुलिस ने अनुज को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जिला कारागार कैथू भेज दिया गया।

विज्ञापन


दूसरा मामला कुमारसैन पुलिस थाना क्षेत्र का है। पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान शक के आधार पर एक टैक्सी की तलाशी ली। इस दौरान डिक्की से पांच किलोग्राम अफीम डोडा/चूरापोस्त बरामद किया गया। पुलिस ने आरोपी पिंकू राम (42) निवासी तहसील कुमारसैन जिला शिमला के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया। मामले की गहन जांच, तकनीकी साक्ष्यों और बैकवर्ड लिंकेज के आधार पर पुलिस ने मुख्य सप्लायर बिट्टू ठाकुर (31) निवासी तहसील आनी, जिला कुल्लू की पहचान की। जांच में उसकी भूमिका मादक पदार्थ की आपूर्ति करने वाले प्रमुख आरोपी के रूप में सामने आई।
 

चिट्टा तस्करी मामले में एक गिरफ्तार
तीसरे मामले में पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस थाना रोहड़ू में दर्ज अंतरराज्यीय चिट्टा सप्लाई नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने पिंकू राम और सुनील पुहारता निवासी रोहड़ू को 53 ग्राम चिट्टे के साथ गिरफ्तार किया था। मामले की गहन जांच, डिजिटल साक्ष्यों, बैंक खातों के विश्लेषण और बैकवर्ड लिंकेज की पड़ताल के आधार पर पुलिस ने सलमान हैदर निवासी बिजनौर, उत्तर प्रदेश और थॉमस मसीह (29) निवासी काला अफगाना, जिला गुरदासपुर, पंजाब को नेटवर्क के मुख्य सप्लायर के रूप में गिरफ्तार किया था। अब जांच के बाद पुलिस थाना रोहड़ू ने फॉरवर्ड लिंकेज की पड़ताल कर मनोज ठाकुर उर्फ सन्नी (33) निवासी गांव करालश, डाकघर कांसाकोटी, तहसील एवं थाना रोहड़ू को गिरफ्तार किया है। इस मामले में अब तक पांच आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है।
विज्ञापन

पुलिस की नशा तस्करों के खिलाफ लगातार कार्रवाई जारी है। नशे की गंभीर समस्या को देखते हुए हर मामले में बैकवर्ड और फॉरवर्ड लिंकेज की जांच की जा रही है। इसके तहत तीन अलग-अलग मामलों में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस की यह कार्रवाई आगामी दिनों में भी जारी रहेगी।-गौरव सिंह, एसएसपी शिमला

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें