फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pro Kabaddi: प्रो. कबड्डी में बंगलूरू बुल्स की कप्तानी करेंगे हिमाचल के महेंद्र ठाकुर

Fri, 30 Sep 2022 05:35 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी

सार

महेंद्र ठाकुर प्रो. कबड्डी लीग में बंगलूरू बुल्स के कप्तान होंगे। टीम प्रबंधन ने इसकी घोषणा कर दी है। यह हिमाचल के लिए गर्व की बात है। 
विज्ञापन
कबड्डी खिलाड़ी महेंद्र ठाकुर - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले की बल्ह घाटी के मलवाणा गांव के महेंद्र ठाकुर प्रो. कबड्डी लीग में बंगलूरू बुल्स के कप्तान होंगे। टीम प्रबंधन ने इसकी घोषणा कर दी है। यह हिमाचल के लिए गर्व की बात है। महेंद्र ठाकुर को बंगलूरू बुल्स का कप्तान बनाए जाने का समाचार जैसे ही छोटी काशी पहुंचा तो कबड्डी खिलाड़ियों और प्रशंसकों में खुशी की लहर दौड़ गई। महेंद्र ठाकुर सेना में कार्यरत हैं और लंबे समय से बंगलूरू बुल्स के लिए खेल रहे हैं। 

विज्ञापन


महेंद्र डिफेंडर और लेफ्ट कवर प्लेयर हैं। वह 10 बार हिमाचल और छह बार सर्विसेज की ओर से राष्ट्रीय कबड्डी प्रतियोगिता में भाग ले चुके हैं। महेंद्र ठाकुर ने कहा कि कबड्डी संघ मंडी के अध्यक्ष टेक चंद शर्मा और कोच हर्ष ठाकुर ने उन्हें आगे बढ़ने के लिए हमेशा प्रेरित किया। उनकी बदौलत वह आज बंगलूरू बुल्स जैसी बड़ी टीम के कप्तान बनाए गए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें