फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Congress Candidates Fake List: सोशल मीडिया पर वायरल हुई कांग्रेस प्रत्याशियों की फर्जी सूची, पार्टी ने ये कहा

Fri, 30 Sep 2022 05:02 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस प्रत्याशियों की फर्जी सूची शुक्रवार को सोशल मीडिया में वायरल हो गई। इसके बाद पार्टी प्रदेश कार्यालय की ओर से स्पष्ट किया गया कि सोशल मीडिया में कांग्रेस प्रत्याशियों को लेकर जारी सूची फर्जी है। 
विज्ञापन
कांग्रेस प्रत्याशियों की फर्जी सूची - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनावों के लिए कांग्रेस प्रत्याशियों की शुक्रवार को सोशल मीडिया पर फर्जी सूची ने खूब हड़कंप मचाया। फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और व्हाट्सअप पर यह सूची खूब दौड़ी। अपने-अपने नेताओं को टिकट मिलने की खुशी में समर्थकों ने बधाई की पोस्ट डालना भी शुरू कर दिया। फर्जी सूची पर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की मुहर लगाई गई है। संगठन के राष्ट्रीय महासचिव मुकुल वासनिक के हस्ताक्षर भी किए गए हैं।

विज्ञापन


इसी बीच, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के ध्यान में मामला आते ही मुख्यालय राजीव भवन शिमला से खंडन जारी कर अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की गई। प्रदेश कांग्रेस महासचिव संगठन रजनीश किमटा ने स्पष्ट किया कि सोशल मीडिया में जारी प्रत्याशियों की सूची महज अटकलबाजी है। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने ऐसी कोई भी सूची अभी जारी नहीं की है और न ही किसी प्रत्याशी के बारे आधिकारिक तौर पर कोई घोषणा की है। इस तरह की अफवाहों पर ध्यान न दें। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं व आम लोगों से ऐसी मिथ्या खबरों के प्रति सचेत रहने को कहा

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें