फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शूटिंग के बाद देर रात अकेले बुलेट पर निकले धोनी जाम में फंसे

Fri, 31 Aug 2018 11:56 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी बुधवार शाम को विज्ञापन की शूटिंग खत्म करने के बाद करीब साढ़े नौ बजे बुलेट से कसुम्पटी से छराबड़ा स्थित पांच सितारा वाइल्ड फ्लावर होटल के लिए निकले। ढली से करीब एक किलोमीटर आगे पहुंचने पर वे जाम में फंस गए।

विज्ञापन


इस दौरान धोनी बुलेट पर अकेले थे। साथ में एक बुलेट और था। धोनी की सुरक्षा के लिए गार्ड भी मौजूद रहे। वे करीब आधे घंटे तक जाम में फंसे रहे। इनके साथ मौजूद पुलिस कर्मियों ने धोनी को जाम से निकाला।

धोनी करीब सवा दस बजे होटल पहुंचे।  उधर, वीरवार को शूटिंग के आखिरी दिन शिमला के ऐतिहासिक रिज मैदान पर मल्टीनेशनल क्रेडिट कंपनी के विज्ञापन की शूटिंग हुई। अभिनेता पंकज कपूर के साथ एमएस धोनी ने करीब चार घंटे तक कई दृश्य फिल्माए।

विज्ञापन
विज्ञापन

घर की छत से हाथ हिलाकर किया अभिवादन

वे सुबह करीब आठ बजे पहुंच गए थे। शूटिंग पूरी करने के बाद माही ने प्रशंसकों का हाथ हिलाकर अभिनंदन किया। शूटिंग के तीसरे दिन रिज मैदान के समीप टका बेंच के पास एक निजी मकान में सेट लगाया गया।

धोनी सुबह साढ़े नौ बजे रिज मैदान पर पहुंच गए। वे डेढ़ बजे तक अभिनेता पंकज कपूर के साथ शूटिंग में व्यस्त रहे। प्रशंसक टंका बेंच के पास खड़े होकर उनकी एक झलक के इंतजार में खड़े रहे।

शूटिंग खत्म करने के बाद माही ने मकान की छत पर जाकर प्रशंसकों का हाथ हिलाकर अभिनंदन किया। करीब ढाई बजे माही रेंज ओवर गाड़ी से छराबड़ा स्थित पांच सितारा होटल वाइल्ड फ्लावर हॉल चले गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें